Valentine day special: जानिए क्यों मनाया जाता हैं valentine day? क्या हैं इसका इतिहास…?

Aanchal

फरवरी का महीना कपल के लिए खासकर नए जोड़ों और अमेरिड कपल के लिए बहुत ही खास महीना होता है। फरवरी के महीने को प्यार का महीना भी कहा जाता है। क्योंकि इस महीने के एक सप्ताह भर कपल अपने प्यार का इजहार करते हैं क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं। वहीं इसके लास्ट डे मनाया जाता हैं वैलनटाइन डे! जो की प्रेमियों का सबसे खास दिन माना जाता हैं। आज 14 फरवरी हैं। जिसे वैलंटाइन डे के रूप में मनाया जा रहा है। लेकिन क्या आपको पता है कि ये दिन क्यों और कबसे मानना शुरू किया गया? या इसकी शुरुआत किसने की होगी। तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में बतायेंगे वैलेंटाइन डे का इतिहास….

संत वैलेंटाइन की कहानी..

आपको बता दे कि वैलेंटाइन्स डे की शुरुआत तब हुई जब रोम के रहने वाले संत वैलेंटाइन ने कई प्रेमी जोड़ों की शादी कराई और उनको फांसी हुई । जी हाँ, कहा जाता है कि रोम के राजा क्लॉडियस प्रेम के खिलाफ थे जिसके लिए उन्होंने सख्ती से आवाज उठाई थी। उनका मानना था कि प्रेम और विवाह पुरुषों की बुद्धिमत्ता और शक्ति पर प्रभाव डालते हैं। इसी वजह से उन्होंने सैनिकों को विवाह करने से भी मना कर दिया था। लेकिन वहीं संत वैलेंटाइन प्रेम की प्रोत्साहना करते थे। उनके लिए, प्रेम जीवन था, इसलिए उन्होंने राजा के खिलाफ जाकर कई लोगों की शादियां करवाईं थी। और लोगो को प्रेम के साथ रहना सिखाया।

राजा ने दी फांसी की सजा

राजा के खिलाफ जाकर संत वैलेंटाइन ने कई सैनिकों की शादियां कराई और उनके विश्वास को गलत साबित कर दिया। इसी कारण रोम के राजा ने उन्हें मौत की सजा दे दी। राजा के निर्णय पर, संत वैलेंटाइन को 14 फरवरी को फांसी पर लटका दिया गया। उसी दिन से वैलेंटाइन्स डे शुरू हुआ।

पहला वैलेंटाइन्स डे इस दिन मनाया

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि विश्व में वैलेंटाइन्स डे को पहली बार 496 में मनाया गया था। वहीं इसके बाद पाँचवीं सदी में, रोम के पोप गेलेशियस ने घोषणा की कि 14 फरवरी को वैलेंटाइन्स डे का मनाया जाएगा। इस घोषणा के बाद से हर साल 14 फरवरी को पूरे विश्व में वैलेंटाइन्स डे मनाया जाता है। और इस फरवरी के महीने प्रेमी जोड़े अपने प्यार को सेलिब्रेट करते हैं।

Share This Article
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Leave a comment