karwa chouth 2023 : ये है आज करवा चौथ का शुभ मुर्हत, चंद्रोदय समय, देखिए पूरा विवरण

Aanchal

हिन्दू धर्म में वैसे तो कई सारे शुभ अवसर पर भारतीय लोग उपवास या व्रत करते रहते है I जो उनकी आस्था से जुडा हुआ होता है I वहीं इन्ही में से एक व्रत है करवा चौथ का व्रत I यह व्रत खासकर शादीशुदा महिलाओं द्वारा रखा जाता है I अपने पति की लंबी आयु, उनके सुखी जीवन और खुशियाली के लिए महिलाए व्रत रखती है I यह व्रत काफी कठिन होता है क्योंकिं इसमें न सिर्फ फलाहार करना मना है बल्कि जल भी नही पिया जाता है I भारतीय महिलाए इस दिन काफी उत्साहित होती है जिसके लिए काफी तैयारियं करती है I पूरे श्रृंगार के साथ चाँद को अर्ध देकर अपने पतियों की पूजा कर पानी पीकर व्रत खोलती है I आज 1 नवम्बर को करवा चौथ पुरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है I आपको बताते है कि आज पूजा का शुभ मुहर्त क्या है और चाँद कब तक दिखाई देगा I

बता दें कि आज 1 नवम्बर 2023 को करवा चौथ पूजा का समय शाम 5:36 बजे से शाम 6:54 बजे तक रहेगा I जबकि संभावना है कि, चंद्रोदय करीब रात 8:15 बजे तक हो जाएगा । 

वहीँ आपके शहर के हिसाब से ये होगा पूजा का मुर्हत

नई दिल्ली – शाम 5:36 से 6:54 बजे तक

पुणे – शाम 6:02 से 7:17 बजे तक

चेन्नई – शाम 5:42 से 6:56 बजे तक

कोलकाता – शाम 4:59 से 6:15 बजे तक

हैदराबाद – 5:45 शाम 7:00 बजे से

अहमदाबाद – शाम 6:02 बजे से शाम 7:18 बजे तक

नोएडा – शाम 5:36 बजे से शाम 6:53 बजे तक

जयपुर – शाम 5:44 बजे से शाम 7:02 बजे

मुंबई – शाम 6:05 बजे से शाम 7:21 बजे तक

गुड़गांव – शाम 5:37 बजे से शाम 6:55 बजे तक

बेंगलुरु – शाम 5:53 बजे से शाम 7:07 बजे तक

चंडीगढ़ – शाम 5:35 बजे से शाम 6:54 बजे तक

Share This Article
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Leave a comment