Healthy Life Tips: भागदौड़ भरी जिंदगी में खुदको रखे फिट, ये आसान टिप्स से बढ़ती उम्र में मिलेंगी नई ऊर्जा

Aanchal

Health Tips: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सभी अपने काम और पढ़ाई को लेकर टेंशन में रहते हैं। वहीं कई घंटो तक ऑफिस का काम और बच्चो की पढ़ाई और फोन और लैपटॉप चलाने की वजह से शरीर में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। लोगों में स्ट्रेस से बुढ़ापा जल्दी देखने को मिलता है। वहीं इस वजह से लोग बीमार रहने लगते हैं और बीपी, शुगर हाई टेंशन डिप्रेशन जैसी समस्या होने लगती हैं। इसका असर उम्र पर पड़ रहा है। इसलिए जरूरी है कि आप सभी अपने दैनिक जीवन में कुछ अच्छी आदतें अपनाकर अपनी बढ़ती उम्र में भी फिट रह सकते हैं। चलिए जानते हैं क्या है वो अच्छी आदतें….

  1. आजकल लोग काफ़ी ज्यादा सुस्त और आलसी हो गए हैं। सारा दिन फोन चलाना या बैठे रहने से शरीर में ज्यादा गतिविधि नही होती हैं। इसलिए अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम करें, रोजाना सुबह सैर पर जाए और खेल कूद पर ज्यादा ध्यान दे।
  2. खाना हमारी सेहत में विशेष महत्व रखता है। इसलिए संतुलित आहार लें। ज्यादा मात्रा में एक साथ न खाए। हरी सब्जियां और फल को डाइट में शामिल करें।
  3. अच्छी नींद शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी है। इसलिए रात को जल्दी साए और सुबह जल्दी उठने का प्रयास करें। लगभग 8 घंटे की नींद अच्छे से ले।
  4. अगर अपने काम को लेकर ज्यादा स्ट्रेस है तो उसको मैनेज करें। मेडिटेशन और पूजा अर्चना में ध्यान लगाए। मन को शांत रखने के लिए जो अच्छा लगता है वो चीज़े करे।
  5. अपने शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी है। जिससे आपकी त्वचा जवां रहेगी और एनर्जी बनेगी।
Share This Article
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Leave a comment