Colestrol Control Tips: अगर आपको भी हैं हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या, तो अपनाएं ये हेल्दी डाइट, दिखेगा फायदा

Aanchal

आजकल लोग अपने बदलती जीवनशैली के चलते कई बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। इन्हीं में से एक है हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या । इसकी वजह से अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। जिसको कम करने के लिए दवाइयों का सेवन करने में मजबूर होते हैं लेकिन ज्यादा दवाइयों का सेवन भी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप भी हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान है, तो आज हम इस आर्टिकल में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिनको आप अपनी डाइट में शामिल कर आसानी से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर सकते हैं। चलिए देखते हैं क्या हैं ये चीज़े…

हाई कोलेस्ट्रॉल

आपको बता दें कि हाई कोलेस्ट्रॉल एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है जो अक्सर लोगों में देखी जाती हैं। इससे दिल, किडनी, स्ट्रोक और अन्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता हैं। अगर आप इस समस्या से बचना चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट में कुछ बदलाव करना होगा। आपको कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए। क्योंकी संतुलित आहार हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता हैं। खान पान से हम कई बीमारियों को कम कर सकते है। वहीं हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप अंडे का सेवन कर सकते हैं साथ ही मछली और चिकन का सेवन भी कर सकते हैं क्योंकि इनमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है जिससे कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित होता है।

  1. हाई कोलेस्ट्रोल को कम करने के लिए आपको रोजाना सुबह ओट्स का सेवन करना चाहिए।
  2. हरी सब्जियां जैसे पालक, मेथी, धनिया, पुदीना आदि. इन चीजों का सेवन करें।
  3. कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए नट्स और बीज जैसे बादाम, अखरोट आदि खाए।
  4. वहीं फल भी आपके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता हैं। इसलिए फल का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है।
  5. स्वस्थ रखने के लिए रोजाना व्यायाम करें ।
Share This Article
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Leave a comment