Benefits of amla: एक फल के इतने लाभ, डायबिटीज को कम करके, बालो को बनाए मजबूत

Aanchal

भारत में सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है वही सर्दियों के शुरू होने के साथ ही बीमारियों का खतरा भी शुरू हो जाता है। सर्दियों में अपने शरीर को ज्यादा स्वस्थ और दुरुस्त रखने की जरूरत होती है। ताकि हमारी बॉडी बीमारियों को रोक सके। वहीं सर्दी के मौसम में कुछ ऐसे फल भी मिलते है जो शरीर के रोग प्रतिरोध क्षमता को बढ़ाने में मदद करते है और हमारी शरीर की कई समस्या को दूर भी करते है। इन्ही में से एक है आंवला। जी हां,आंवला औषधीय गुणों से भरपूर है और कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं में बेहद कारगर है। इसमें भरफूर मात्रा में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होता है जिससे संक्रमण और फ्लू से बचने में मदद मिलती है।
तो चलिए आज हम आंवले के लाभ के बारे में बताते हैं।

  1. आंवला मदुमेह यानी शुगर के मरीजों के लिए अमृत की तरह है। इसका जूस सुबह खाली पेट पीने से बहुत जल्द असर दिखता है शुगर लेवल कंट्रोल होता है।
  2. वहीं अगर आप रोज आंवला खाते है तो आपकी इम्यूनिटी पावर भी बढ़ती है जो आपको संक्रमण और कई अन्य बीमारी से लड़ने के लिए मजबूत बनाता है।
  3. यही नहीं बाल से संबंधित समस्या में भी आंवला कमाल के लाभ देता है। अगर आपके बाल झड़ रहे है या सफेद हो रहे है तो आप इसका जूस पिए या इसे बालो में लगाए इससे आपके बालो से संबंधित सभी समस्या दूर होगी।
  4. अगर आप अपनी आंखो की रोशनी को बढ़ाना चाहते हैं तो आप आंवले का सेवन कर सकते है। यह आंखो की रोशनी बढ़ाता है।
Share This Article
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Leave a comment