हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए क्या खाना चाहिए, हड्डियों में ताकत कैसे आती है अपनी डाइट में ये करें ये चीज़े शामिल मिलेगी ताकत

Aanchal

हमारे मानव शरीर का पूरा ढांचा हड्डियों से बनकर तैयार हुआ है। जिसके ऊपर पूरी बनावट की गई है अगर हमारी हड्डी मजबूत होगी तो हमारा शरीर भी मजबूत रहेगा। क्योंकि पूरे शरीर का भार हड्डी पर ही टिका हुआ है।

कमजोर हड्डियां आपको कई तरह से नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए बाकी अंगों की तरह ही हड्डियों पर भी ध्यान देना जरूरी है। जिसे लोग अक्सर नजर अंदाज कर देते है।

हड्डियों में ताकत कैसे आती है

आजकल देखने को मिल जाता है की बच्चे हो या बूढ़े जल्दी थक जाते है उनकी हड्डियां कमजोर होने लगी है। कभी कमर में दर्द तो कमी हाथ पैरों में। ये सब हड्डियों को सही पोषक तत्व न मिलने से होता है। वहीं महिलाओं में तो 30 की उम्र पार करने के बाद हड्डियों का घनत्व कम होने लगता है जिससे उन्हें हड्डियों से संबंधित रोग होने लगते है।

इसलिए अपनी हड्डियों को मजबूत रखना जरूरी है आज हम आपको बताएंगे कि अपने आहार में कौन सी चीज शामिल करके आप हड्डियों को मजबूत बना सकते है।

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए क्या खाना चाहिए

  1. अपने शरीर में कैल्शियम की भरपूर मात्रा रखे। जिससे हड्डी मजबूत होगी, इसलिए बच्चो को रोजाना दूध, दही, पनीर और अन्य दूध से बनी चीजें खाने के लिए जरूर देनी चाहिए।
  2. महिलाओं को अपने आहार में दूध और दही को भी शामिल करना चाहिए। कैल्शियम हमारे शरीर की हड्डियों को मजबूती देता है।
  3. विटामिन डी से भरपूर पदार्थो का सेवन करे। इसमें अंडे और मशरूम शामिल है।
  4. हड्डियों को मजबूत करने के लिए लेमन ग्रास को या तो सलाद के रूप में या फिर चाय बनाकर पिए इससे भी हड्डियां मजबूत होती है।
  5. खाने में हरी सब्जियों का उपयोग ज्यादा करें। इससे भरपूर विटामिन और फाइबर मिलेगा। जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
Share This Article
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Leave a comment