सौंफ का सेवन शरीर के लिए बहुत लाभकारी, जानिए इसके गुणकारी फायदे

Aanchal

हमारी भारतीय रसोई में कई मसाले देखने को मिल जाते है। जो अपने बेहतरीन स्वाद, सुगंध के लिए जाने जाते है। इनको खाने से लेकर औषधि के रूप में भी प्रयोग में लाया जाता है। इन्ही में से एक है सौंफ। सौंफ हमे सभी घर की रसोई में मिल जाता है। यह कई वर्षों से इसका उपयोग हो रहा है।

ये सिर्फ स्वाद और महक बढ़ाने में ही नही बल्कि सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी है। इसमें ऐसे गुण पाए जाते है जो शरीर को स्वस्थ रखता है। गर्मियों में सौंफ न सिर्फ पाचन शक्ति बढ़ाती है बल्कि एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भी भरपूर होती है। आज हम इस सौंफ के फायदे जानेंगे।

सौंफ सेवन के लाभ

सबसे पहला इसके लाभ की बात करे तो यह शरीर के तापमान को नियंत्रित रखता है। शरीर को ठंडा रखने के साथ पाचन को भी सही रखता है। तभी लोग खाने के बाद सौंफ का सेवन करते है उससे सूजन, कब्ज अपच जैसी पाचन समस्याओं से राहत मिलती है।

सौफ का सेवन करने से हमारे शरीर में मौजूद गंदगी भी साफ़ होती है। साथ ही ये वजन कम करने में भी मदद करता है।

आंखों के लिए फायदेमंद, सौंफ के बीज एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं जो आंखों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।

इसके अलावा शरीर के अंदर जलन और सूजन को भी कम करने में सौफ लाभकारी होता है।

Share This Article
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Leave a comment