सेब को ऐसे कभी न खाए वरना हो सकती हैं दिक्कत! जानिए…

Aanchal

सेब एक ऐसा फल हैं जिसके लिए कहा जाता हैं कि रोज सुबह एक सेब खाने से डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नही होती। मतलब कि इसे खाने से जल्दी बीमारी नही होती है। वहीं हर मौसम में सेब मिल जाता हैं। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत अच्छे होते है जैसे ड्राइट्री फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, विटामिन सी, बी 6, विटामिन ई, विटामिन के साथ प्रोटीन, कार्ब्स और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण भी पाए जाते हैं। वहीं इसमें एसिड भी काफी मात्रा में होता है। जिससे आपको थोड़ी दिक्कत हो सकती हैं अगर आप इसे इन तरीको से खाते हैं और अलग डाइट के साथ लेते हैं। चलिए जानते हैं।

आपको सेब खाते हुए इन चीजों का ध्यान रखना चाहिए।

  1. उन लोगो को खाली पेट सेब बिल्कुल नही खाना चाहिए जिन्हे अपच और गैस की समस्या रहती हैं। उन्हे खाने के कुछ घंटे बाद ही सेब खाना चाहिए।
  2. सेब में साइट्रिक एसिड होता है इसलिए इसे कभी भी डेरी प्रोडक्ट के साथ नही खाना चाहिए। क्योंकि इससे रिऐक्शन होता है। जो सेहत के लिए अच्छा नही है।
  3. सेब को काटकर रखना और बाद में खाना भी गलत हैं क्योंकि इसमें पॉलीफेनॉल ऑक्सीडेज एंजाइम होते हैं। इसी कारण सेब को काटने के बाद उसके एंजाइम हवा के संपर्क में आते हैं तो आयरन से भरपूर फिनोल के साथ रिएक्ट करता है। जिसके बाद वह पीला और काला पड़ जाता हैं।
Share This Article
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Leave a comment