सेब का सिरका हैं बड़े काम की चीज, कई समस्या का कर सकता हैं समाधान, जानिए फायदे

Aanchal

Apple vinegar benifit: आप सभी को पता हैं कि सेब खाना हमारे शरीर के लिए कितना फायदेमंद हैं। वहीं कहा जाता हैं कि रोज एक सेब खाने से डॉक्टर से दूर रह सकते हैं यानी बीमारियों से बच सकते हैं। सेब में कई पोषक तत्व मौजूद होते है जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद रहते हैं। तभी आपने देखा होगा जब भी कोई बीमार होता है तो उसे सेब खिलाया जाता हैं क्योंकि ये हल्का और हेल्दी होता है। वहीं अगर इसके तरल रूप की बात करे तो इसका सिरका भी बहुत लाभकारी हैं। जी हाँ, सेब का सिरका कई शरीर की समस्या को कम कर सकता हैं। जिससे आप एक हेल्दी शरीर पा सकते हैं। वजन कम करने और कब्ज के लिए तो ये एक औषधि हैं। चलिए आपको बताते हैं इसके फायदे।

  1. सेब के सिरके के सेवन से महिलाओं की कई समस्या हल हो सकती हैं। स्त्री रोग संबंधी समस्याओं का हल इससे हो सकता हैं इसलिए रोज एक चम्मच सेब के सिरके का सेवन अच्छा होता है।
  2. हार्ट की समस्या के लिए भी सेब का सिरका बहुत फायदेमंद है। इसका सेवन आप किसी भी चीज के साथ कर सकते हैं।
  3. सेब के सिरके से त्वचा में निखार और बालों में रूसी कम होती हैं। साथ ही मोटापे को कम करने में यह बहुत उपयोगी हैं।
  4. अगर आपके चेहरे पर दाग धब्बे है तो आप इसको दूर करने के लिए सेब का सिरका लगा सकते है जिससे दाग कम हो जाएंगे।
  5. कब्ज और एसीडीटी से परेशांन रहते हैं तो आप सेब का सिरका पिए। इससे पेट साफ रहता है। साथ ही एसीडीटी की समस्या नही होती हैं।
Share This Article
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Leave a comment