सदाबहार का फूल सुंदरता बढ़ाने के साथ ही बनायेगा सेहत भी, देखिए इसके जबरदस्त फायदे..

Aanchal

लोग घरों को सजाने और सुंदर दिखाने के लिए कई सारे फल फूल अपने घरों में लगाते है। वहीं गार्डन मे लगे फूल सुंदर तो लगते ही है साथ ही प्रकृति को और निखार देती हैं। ऐसा ही एक फूल जो लगभग सभी घरों में देखने को मिल जाता हैं वो हैं सदाबहार का फूल। जो हल्के गुलाबी और सफेद रंग का होता है। यह फूल दिखने में जितना सुंदर है उतना ही सेहत के लिए भी अच्छा होता है। यह फूल हर मौसम मे घरों की सुंदरता बढ़ाते हैं। साथ ही आपको अच्छी सेहत देने में भी प्रयोग होते हैं। तो चलिए जानते है इसके फायदे।

  1. सदाबहार का फूल इम्युनिटि को बढ़ाने में काफी असरदार हैं। इसके फूल पत्ती का काढा इम्युनिटि को बूस्ट करता हैं।
  2. अगर कोई शुगर का मरीज हैं तो यह फूल उसके लिए जड़ी बूटी से कम नही है। इसके पत्ते फूल को सुखाकर इसकी चाय बनाकर पीने से शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।
  3. आजकल ब्लड प्रेशर सभी को होने लगा है अगर आप इसकी चाय बनाकर पीते हैं तो आपका बीपी कंट्रोल रहता है।
  4. कई वायरल बीमारी से भी यह आपको बचाता है जो बदलते मौसम में होती हैं। इसलिए इसका काढा बनाकर पीने से आप स्वस्थ रहते हैं।
Share This Article
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Leave a comment