वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे: जानिए क्यों जरूरी है दिमाग को स्वस्थ रखना, कैसे करे अपने स्ट्रेस को कम

Aanchal

आज के प्रतियोगिता से भरी जिंदगी और आगे बढ़ने की दौड़ में सभी दिन रात मेहनत कर रहे है। सबको अपने फ्यूचर को लेकर चिंता रहती है। कोई अपने काम को लेकर परेशान है तो कोई अपनी पढ़ाई। तो कोई अपनी निजी जिंदगी के दुखो को लेकर।

लेकिन यह परेशानी कम एक बड़ी बीमारी बन जाती है हमे पता नही चलता है। स्ट्रेस आजकल आम बात हो गई है छोटे बच्चे हो या बूढ़े सभी छोटी छोटी बातों में स्ट्रेस लेने लगते है। जिससे उनके मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। जिसके ऊपर हम लोग ज्यादा ध्यान नहीं देते है जो आगे चलकर एक गंभीर रूप ले लेता है।

इसी मेंटल हेल्थ को लेकर जागरूकता पैदा करने के लिए आज 10 अक्टूबर को पूरे विश्वभर में वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे मनाया जाता है। इसका उद्देश्य समाज में मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने का है। और दुनियाभर में लोगो को मानसिक बीमारी के बारे में शिक्षित करना है।

इसकी शुरुआत संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1992 में की थी। इसे विश्व भर में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता पैदा करना है। हर साल इसे एक थीम के साथ मनाया जाता है। और इस बार की थीम रखी गई है “मेंटल हेल्थ इज ए यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स”।

वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे का क्या महत्व

आज शायद ही दुनिया में कोई ऐसा इंसान होगा जिसे कोई दुख चिंता या परेशानी नहीं होगी। आज सभी किसी न किसी चीज को लेकर चिंता में रहते है। ये चिंता धीरे धीरे इतनी बढ़ जाती है की आपको पता ही नहीं चलता है की आप कब मानसिक रोग का शिकार हो गए।

सभी में स्ट्रेस, डिप्रेशन, एंजाइटी, और फोबिया का शिकार हो जाते है। पर इन अनदेखी बीमारी को समझ नही पाते। इसी के चलते कई लोग आत्महत्या भी कर लेते है कई लोग अकेले ही अपनी इस परेशानी से झुकते रहते है। इसी लिए मानसिक स्वास्थ्य के बारे में लोगो में जागरूकता लाने के लिए वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे मनाया जाता है।

जरूरी है कि आप अपने स्ट्रेस को कम करने का प्रयास करे। अपना दिमाग क्रिएटिव और अपने पसंद के काम पर लगाए। अपनी परेशानी को दूसरो के साथ शेयर करें।

Share This Article
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Leave a comment