लाइए अपने घर जन्माष्टमी पर बांसुरी , होंगे कई फायदे

Aanchal

कृष्णा जन्माष्टमी हिन्दू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है I जनमष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था I इस दिन लोग अपने घरों में भगवान् श्री कृष्ण की पूजा अर्चना करते है I लड्डू गोपाल को नहलाकर उनका पूरा श्रृंगार करते है I उनको पसंदीदा भोजन अर्पित करते है I भारत में महिलाए इस दिन भगवन के जन्म पर व्रत भी रखती है I इस साल जन्मष्टमी 6 और 7 सितम्बर को बनाई जा रही है I जहाँ सभी भगवन कृष्णा को खुश करने और अपनी मनोकामना पूरा करने के लिए व्रत और कई अन्य उपाए करते है I आज हम आपको बतायेंगे कि जन्माष्टमी में कौन सी चीज़ घर लाए जिससे आपको लाभ होगा I

जन्माष्टमी में घर लाए बांसुरी

आपको बता दें कि जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को उनकी पसंदीदा चीजें उपहार में जरूर देनी चाहिए। और भगवान् श्री कृष्ण की सबसे प्रिय वस्तुओं में से एक है बांसुरी। जो उन्हें बहुत प्रिय है I यदि जन्माष्टमी के दिन आप अपने घर बांसुरी लाते है तो इसके कई लाभ आपको होंगे I

1-जन्माष्टमी के दिन घर में बांसुरी लाने से कृष्ण की कृपा प्राप्त होती है।

2-घर में बांसुरी रखने से घर का वास्तु दोष दूर हो जाता है।

3-घर की नकारात्मकता नष्ट होती है और सकारात्मकता बढ़ती है।

4-घर में बांसुरी रखना बच्चों के लिए शुभ और लाभकारी होता है।

5-घर में बांसुरी रखने से आर्थिक तंगी भी दूर होने लगती है।

6-घर में बांसुरी रखने से परिवार में प्रेम का संचार होता है।

7-दांपत्य जीवन में खुशियां और मधुरता आने लगती है (सुखद वैवाहिक जीवन के उपाय)।

8-घर में बांसुरी रखने से मानसिक तनाव दूर होता है।

9-स्वास्थ्य में सुधार होता है और किसी भी प्रकार का रोग दूर होने लगता है।

10-सिरहाने के पास बांसुरी रखने से पति-पत्नी के बीच विवाद दूर होते हैं।

इसके अलावा आपको बता दें कि बांसुरी को घर की पूर्व दिशा में रखे I इसे आप मंदिर या तिजोरी या अपने सिरहाने के पास भी रख सकते है I

Share This Article
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Leave a comment