लड़कियों की इन गलतियों के कारण हो सकता है नुकसान, मासिक धर्म के दौरान रखे खास ध्यान

Aanchal

लड़कियों में मासिक धर्म को लेकर कई परेशानियां होती है। कई लड़कियों जानकारी न होने के कारण मासिक धर्म के दौरान सही से ध्यान नहीं देती तो कही अपनी व्यस्त जिंदगी के कारण। इसी वजह से महिलाएं ऐसी गलतियां कर देती है जिससे उन्हें भारी नुकसान पहुंच सकता है। महिलाओ को हर महीने पीरियड्स आते है। जिससे उनको काफी तकलीफ भी होती है। मगर इस दौरान महिलाओ को ज्यादा साफ सफाई रखनी चाहिए। सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। ऐसा न करने से महिलाओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

कई महिलाएं मासिक धर्म के दौरान कपड़े का यूज करती है। जो खतरनाक साबित हो सकता हैं क्योंकि गंदा कपड़ा यूज करने से कई तरह के बैक्टीरिया पनप सकते है जो आपको बीमार कर सकते हैं। इसलिए पीरियड के दौरान सैनिटरी पैड का उपयोग करें। और साफ सफाई पर विशेष ध्यान दीजिए।

पैसे बचाने के चक्कर में लड़कियां पैड की जगह कपड़ा यूज करती हैं जो आपके शरीर पर बुरा असर डालता है। संक्रमण के कारण योनि में खुजली, पीला गाढ़ा स्राव, कभी-कभी हरा पानी जैसा स्राव भी उनकी समस्याओं का कारण बनकर उभरता है। इस तरह के संक्रमण के बार-बार होने से लड़कियां कभी-कभी बांझपन जैसी बीमारियों का शिकार बन जाती हैं।

Share This Article
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Leave a comment