ये तीन फल खाओगे तो चेहरे पर आएगा नैचुरल ग्लो, महंगे प्रोडक्ट को कहोगे टाटा…

Aanchal

आज के समय में लड़की हो या लड़के सभी खूबसूरत दिखना चाहते हैं। वहीं इसके लिए सबसे ज्यादा वह अपने चेहरे को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं। क्योंकि एक ग्लोविंग स्किन सभी को अच्छी लगती हैं। और अगर चेहरा साफ और ग्लो करता है तो लोग आपकी तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं। वहीं इसके लिए हम कई महंगे प्रोडक्ट का उपयोग भी करते हैं। जो न तो चेहरे पर निखार लाते हैं और ऊपर से खर्चा ज्यादा करा देते हैं। वहीं कई लोगों ने तो महंगे केमिकल स्किन प्रोडक्ट लगाकर अपना चेहरा और भी खराब कर लिया है। आपको बता दे कि आप बिना किसी प्रोडक्ट के भी अपने चेहरे को ग्लोविंग बना सकते हैं। जी हाँ, अगर आप चेहरे को निखरना चाहते हैं तो आप अपनी डाइट को अच्छा रखें। अगर आप सही चीजें अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो नेचुरली चेहरा निखर जाएगा।

आपका शरीर ही आपके चेहरे को साफ और सुंदर रख सकता हैं। आपका खानपान इसमें ज्यादा मददगार हैं। अपनी डाइट में हरी सब्जियां और फल को जरूर शामिल करे। फलों में पानी की मात्रा ज्यादा होने के साथ ही एंटीऑक्साइडेंट गुण भरपूर मात्रा में होते हैं। जिससे चेहरे पर निखार आता है। तो चलिए आपको बताते हैं तीन ऐसे फलों के बारे में जिसे खाने से आपकी स्किन ग्लोविंग होती हैं।

1.संतरा

हेल्दी स्किन के लिए विटामिन सी बहुत जरूरी होता है। जो संतरे में भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इससे चेहरा चमकता है और झुरिया नही आती। वहीं संतरे के सेवन से स्किन रिपेयर होती हैं। अगर आप चेहरे में ग्लो लाना चाहते हैं तो आप संतरे का सेवन जरूर करे।

  1. सभी प्रकार की बेरीज

चेहरे को निखारने के लिए बेरीज बहुत लाभकारी है। इसमे आप सभी प्रकार की बेरीज जैसे स्ट्राबेरीज, रैस्पबेरीज, ब्लूबेरीज और गोजी बेरीज इनमे से किसी का भी सेवन कर सकते हैं। इसमे एंटीऑक्साइडेंट गुण पाए जाते हैं जिससे आपके शरीर की गंदगी साफ होती है और चेहरा निखरता हैं।

  1. सेब का सेवन

सेब का सेवन बहुत ही लाभकारी होता है। ये कई गुणों से भरपूर होता है। इसमे अच्छी मात्रा में फाइबर, विटामिन ए और बी होता है। जो एजिन्ग् की समस्या को दूर करता है। और स्किन को ग्लोविंग बनाता है।

Share This Article
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Leave a comment