ये अच्छी आदते रोक सकती हैं कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को, ऐसा रखें अपना लाइफसटाइल…

Aanchal

आज जितना ज्यादा दुनिया तरक्की और आधुनिकता की और बढ़ रहा है। वहीं बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। वैसे तो आज इतनी आधुनिकता आ गयी हैं कि कई गंभीर बीमारी का इलाज आज सम्भव है। लेकिन आज भी कैंसर एक ऐसी बीमारी हैं जो दिन ब दिन बढ़ती जा रही हैं। आए दिन लाखों की संख्या में कैंसर मरीजो की मौत होती है। वहीं बच्चे हो या बूढ़े सभी इसके जकड़ में आने लगे हैं। वहीं हमारी लापरवाही से भी हम कैंसर के शिकार होते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ अच्छी आदते जो आप अपनी डाइट में शामिल करके कैंसर की बीमारी से बच सकते हैं।

  1. अपनी डाइट को बैलेंस रखे। हरी सब्जियां, फल, जूस और सबूत अनाज का सेवन करे। शरीर में पानी की मात्रा को पूरा रखे। अगर आप अपने खान पान में अच्छी चीज़े शामिल करते हैं तो आपका शरीर बीमारी से लड़ने मे सक्षम बनता है।
  2. शरीर को फिट रखना जरूरी है। इसलिए रोजाना व्यायाम, योगा और फिजिकल फिट्नेस क्रियां जरूर करे। ऐसा करने से आपका शरीर एक्टिव और दुरुस्त रहता है। जिससे बीमारी जल्दी से नही घेरती हैं।
  3. शराब् और धूम्रपान न करे। ये गलत आदते आपको बीमारी के करीब ले जाती हैं। साथ ही इससे आपको अन्य कई किडनी लिवर और पेट से जुड़ी समस्या भी होती हैं। यह कैंसर का खतरा अधिक बढ़ाता है।
  4. अपनी नियमित तौर पर जांच कराते रहे। छोटी मोटी बीमारी समझ किसी भी चीज को बढ़ने न दे। समय से डॉक्टर की सलाह ले।
Share This Article
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Leave a comment