बसंत पंचमी के दिन इन चीजों का करे दान, मिलेगा माँ सरस्वती का आशीर्वाद..

Aanchal

आज 14 फरवरी को पूरे भारत वर्ष में बसंत पंचमी का त्योंहार मनाया जा रहा है। यह दिन सनातन धर्म का मुख्य पर्व माना जाता हैं। जो हर साल माघ महीने में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का त्योहार बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन से बसंत ऋतु का आगाज होता है। जो सभी ऋतुओ में से सबसे अच्छा ॠतु मानी जाती हैं। चारो तरफ एक रंग बी रंगा दृश्य और हरियानी दिखाई देती हैं। सर्दी खत्म होके बसंत ऋतु शुरू होती हैं। वहीं इस दिन माँग सरस्वती की पूजा बड़े विधि विधान के साथ की जाती हैं। इस दिन लोग अपने घर को साफ करके स्नान करके पीले वस्त्र धारण करते हैं। उसके बाद माता सरस्वती की पूजा अर्चना करके उन्हे पीले फूल फल और मिठाई अर्पण करते हैं। माता सरस्वती को ज्ञान सुर और विद्या की देवी भी कहा जाता हैं इसलिए आज वसंत पंचमी के दिन उनकी पूजा करने से उनका आशीर्वाद मिलता है। वहीं इस दिन दान पुण्य करना भी बहुत अच्छा होता है। वसंत पंचमी के दिन अगर आप इन चीजों का दान करते हैं तो आपको माता सरस्वती का आशीर्वाद जरूर मिलेगा।

  1. अगर आप आज के दिन छोटे बच्चो को पढाई की चीज़े दान करते हो तो आपको माँ सरस्वती का आशीर्वाद मिलेगा।
  2. इस दिन छोटी कन्याओं को पीले वस्त्र दान करने से भी मां सरस्वती प्रसन्न होती हैं।
  3. पीले फूल या कोई भी फूल दान करे। फूल का दान करने से वाणी, बुद्धि और आतंरिक कुशलता में वृद्धि होती है।
  4. मां सरस्वती को मीठे पीले चावल चढाए और इसका प्रसाद सबको बांटे। इससे माता प्रसन्न होती हैं।
Share This Article
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Leave a comment