पालक इन तीन लोगो को दे सकता है नुकसान, जानिए कौन से है ये लोग

Aanchal

हरी सब्जियां सेहत के लिए बहुत लाभकारी होती है। तभी डॉक्टर भी हमेशा हरी सब्जियां खाने की सलाह देते हैं। ज्यादातर पत्तेदार सब्जियां जिनमे भरपूर मात्रा में विटामिन होता है। पत्तेदार हरी सब्जियां काफी ज्यादा लाभकारी होती हैं। इनमें से एक है पालक। पालक में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर मात्रा में होते है।

इसके रोजाना सेवन से बीपी कंट्रोल, आंखे स्वस्थ और दिल भी स्वस्थ रहता है। साथ ही शुगर के लिए बहुत लाभकारी है। लेकिन कई लोग ऐसे भी है जिनके लिए पालक नुकसान दायक हो सकता है। चलिए जानते हैं कौन हैं वो लोग जिन्हें पालक नहीं खाना चाहिए।

  1. सबसे पहले वो लोग जिन्हें गुर्दे की पथरी है या कभी पहले पथरी रही हो। पालक के सेवन से पथरी फिर से हो सकती है या बढ़ सकती है।
  2. किसी को अगर एलर्जी रिक्शन होते हैं तो ऐसे लोग भी पालक का सेवन न करें।
  3. जो लोग अपने शरीर का खून पतला करने वाली दवाई खा रहे हैं उन्हें पालक से दूरी बनानी चाहिए। क्योंकि इसमें पाए जाने वाले विटामिन k शरीर में प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।
Share This Article
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Leave a comment