जाने क्या होती हैं keto diet, इसको फॉलो करने के कई फायदे…

Aanchal

आजकल सभी अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी मे इतना ज्यादा व्यस्त हो गए हैं कि उसका असर हमारे शरीर में देखने को मिलता है। वहीं हमारी अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खानपान से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। वहीं कई लोग अपने शरीर को फिट रखने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल अपना रहे हैं। जैसे जिम , योगा , एक्सरसाइज, जॉगिंग, वॉकिंग, रनिंग, स्विमिंग, के अलावा हेल्दी खानपान को अपना रहे हैं। डाइट प्लान से भी शरीर को फिट रखा जा सकता है। एक ऐसा ही डाइट प्लान है जिसे कीटो डाइट प्लान कहते है जो काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं। इसको a आज बहुत सारे लोग फॉलो कर रहे हैं।

वहीं कीटो डाइट प्लान काफी असरदायक होता है। खासकर पीसीओएस (पॉलिसिस्टिक ओवर सिंड्रोम) के लक्षणों को कम करने में बहुत लाभकारी है। बता दे कि पीसीओएस महिलाओं में होने वाला एक हार्मोनल डिसऑर्डर है, जिससे महिलाओ में काफी समस्या देखी जाती है। इस डिसऑर्डर से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं कीटो डाइट प्लान को फॉलो कर सकती हैं। आइए जानते हैं कीटो डाइट और इसके फफायदे के बारे में।

ये है कीटो डाइट

आज कई प्रचलित डाइट प्लान का चलन है जिसमें से एक कीटो डाइट प्लान है। इसे किटोजेनिक डाइट प्लान भी कहते है। यह वेट लॉस करने के लिए सबसे ज्यादा फॉलो की जाती हैं। इस डाइट प्लान में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम और प्रोटीन की मात्रा मध्यम जबकि फैट से भरपूर फूड आइटम्स को खाया जाता है। यानी ये एक हाई फैट डाइट है। चलिए जानते हैं इसके फायदे के बारे में..

वेट लॉस में फायदेमंद

यह डाइट वेट लॉस करने के लिए बहुत असरदायक् है। यह मेटाबोलिज्म को बढ़ावा देकर भूख को कम करता है। इसमे ऐसी चीजें खाई जाती हैं जो भूख को कम करती है जिससे पेट भरा हुआ महसूस होता है,

दिल को हेल्दी रखे

इसमे एवोकाडो जैसे फल खाने को दिया जाता हैं। जिसे खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम होता है। जो हमारे दिल का स्वास्थ रखता है।

पिंपल्स को करें दूर

चेहरे पर होने वाले पिंपल्स होने के कारण में से एक अनहेल्दी डाइट हैं। इसलिए कीटों डाइट से आप पिंपल्स और मुहासें को दूर रखते हैं।

Share This Article
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Leave a comment