जानिए डेंगू के लक्षण,कारण और उपाए, समय से होगा इलाज

Aanchal

मानसून के मौसम में बिमारियों खासकर वायरस की समस्या ज्यादा बढ़ने लगती है। जिनमे वायरल फीवर, डेंगू ,मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारी आमतौर पर अधिक होती है। वहीं हाल ही में भारत में डेंगू बहुत तेज़ी से फैल रहा है। आपको बता दें कि एडीज मच्छर मच्छर डेंगू वायरस को एक से दूसरे में स्थानांतरित करता है। जिसमे यह मच्छर डेंगू से पीड़ित व्यक्ति को काटकर दूसरे स्वस्थ व्यक्ति को काटता है और वायरस को फैलाता है।
ज्यादातर ऐसा माना जाता है कि डेंगू का मच्छर दिन में काटता है लेकिन ऐसा नही है डेंगू का मच्छर दिन रात दोनों समय ही काटता है।
आइये इसके लक्षण के बारे में जानते है ताकि आप सही समय पर अपना इलाज करा सके।
ये है डेंगू के लक्षण
1.डेंगू के बुखार होता है जो 104°F तक बढ़ जाता है। साधारण बुखार में बुखार धीरे-धीरे बढ़ता है।

2.डेंगू के कारण सिरदर्द, पीठ दर्द, मांसपेशियों में दर्द और जोड़ों में दर्द होता है जो सामान्य बुखार में नहीं होता है।

3.डेंगू में त्वचा पर लाल चकत्ते पड़ जाते हैं, यही इस बीमारी को पहचानने का मुख्य लक्षण है।

4.डेंगू में खून निकलने की भी समस्या हो सकती है, जिससे प्रभावित व्यक्ति की नाक और मुंह से खून बहने लगता है

5.डेंगू के कारण प्लेटलेट्स और सफेद रक्त कोशिकाओं की मात्रा तेजी से गिर सकती है।

आँखों में दर्द भी एक सामान्य लक्षण है जो आँखों की पुतलियों को घुमाने में होता है।

Share This Article
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Leave a comment