क्या आप भी करते हैं बाथरूम में मोबाइल फोन का इस्तेमाल? तो हो जाइये सावधान, आपकी सेहत पर पड़ रहा बुरा असर!

Aanchal

आज मोबाइल फोन हमारे जीवन का इतना अहम हिस्सा बन गया हैं कि इसके बिना हम एक पल भी नही रह सकते हैं। आधुनिकता के साथ हम इतने खो गए कि हमे अपने सामाजिक दूरी का एहसास ही नही हुआ। वहीं आज छोटे हो या बड़े सभी मोबाइल कि लत का ऐसा शिकार बन गए है की खाने से लेकर सोने तक हम फोन के बिना नही रह सकते। लोगो का दिन भी फोन देखने से शुरू होता हैं और खत्म भी फोन देखने से। वहीं यह तक कि अब लोग वॉशरूम में भी फोन के बिना नहीं जाते। फ्रेश होने के लिए भी उन्हे फोन की जरूरत पढ़ती हैं। जो बिल्कुल सही नहीं है। यह आपकी बहुत बड़ी गलती है जिसे आप अनदेखा कर रहे हैं। बाथरूम में मोबाइल फोन का उपयोग आपकी सेहत पर बुरा असर डाल रहा है। आज हम इस आर्टिकल मे आपको इसी की जानकारी देने वाले है।

  1. पाइल्स की समस्या

फोन का उपयोग बाथरूम में करने से आपको समय का पता नही चलता है जिसके कारण आप ज्यादा समय कमोड पर बैठे रहते है और इसी वजह से आपके मलाशय पर जोर पड़ता है। जिससे पाइल्स की समस्या हो सकती हैं जिन्हे पहले से हैं और बढ़ सकती है।

  1. मेंटल हेल्थ पर असर

कमोड पर बैठे कर फोन चलाने से आपके दिमाग पर भी असर होता है क्योंकि आप अपना दिमाग उस चीज में न लगाकर जो करने आये हो उसके बदले फोन पर लगा रहे हो। जहाँ खाली बैठकर आप कई चीज़े सोच सकते हो वह आप फोन का यूज करके दिमाग पर जोर डाल रहे हैं।

  1. इंफेक्शन का खतरा

यदि आप बाथरूम में फोन ले जाते है तो वह मौजूद कीटाणु या बेटीरिया आपके हाथो से फोन में लग जाते हैं जिसे आप साफ नही कर सकते और ये ही आपको बीमार करते हैं।

  1. जोड़ो और शरीर में दर्द

फोन चलाते समय हमारी बॉडी सही अवस्था मे नही रहती जिससे मंस्पेसिया अकड़ जाती हैं जिससे जोड़ो मे दर्द होता है।

Share This Article
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Leave a comment