आपने कभी सोचा कि मरीज की जीभ क्यों चेक करता है डॉक्टर? जाने इसकी वजह

Aanchal

हमारे शरीर में कई ऐसे अंग हैं जो बहुत सेंसिटिव होते हैं। वहीं इन्ही मे से एक हैं जीभ। जो काफी सेंसिटिव होती हैं। और ये बहुत जरूरी पार्ट भी है हमारे शरीर का। वहीं आपने कई बार ये जरूर देखा होगा कि जब भी आप बीमार होते हैं और डॉक्टर के पास जाते हैं तो डॉक्टर आपके जीभ को जरूर देखता है। लेकिन कभी आपके मन में ये ख्याल आया कि आखिर क्यों डॉक्टर जीभ चेक करता हैं। क्योंकि जीभ से कई बीमारी का पता लगाया जा सकता हैं। ये कई बीमारी के संकेत देती हैं। जिसमे छोटी से लेकर बड़ी बीमारी शामिल हैं। इसलिए डॉक्टर जीभ चेक करता है। चलिए जानते हैं आपके जीभ के बदलाव के क्या कारण हो सकते हैं।

  1. हमारी जीभ का रंग सामान्य तौर पर गुलाबी होता है लेकिन अगर आपकी जीभ लाल हो रही हैं तो ये किसी बीमारी का संकेत है। ये बीमारी है कावासाकी बीमारी, जो विटामिन की कमी से होती हैं।
  2. अगर आपके जीभ में जलन होती हैं तो यह एसीडीटी के कारण होती हैं। या तंत्रिका मे कोई गड़बड़ी हो रही हैं।
  3. अगर आपकी जीभ में बार बार छाले और घाव होते हैं तो आप इसे इग्नोर न करे। ये कैंसर का संकेत हो सकता हैं।
  4. अगर आपके जीभ में सफेद धब्बे होते हैं तो ये यीस्ट इंफेक्शन हो सकता हैं। जो आम तौर पर बच्चों और बुजुर्गो में देखा जाता हैं साथ ही तंबाकू के सेवन से भी होता है।
Share This Article
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Leave a comment