आपके पैर भी सर्दियों में हो गए हैं रूखे, तो करें इन चीजों का उपयोग, होगा सॉफ्ट स्किन

Aanchal

Foot care tips: सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है। बढ़ती ठंड के साथ ही शरीर में कई तरह के बदलाव होने लगते हैं खासकर त्वचा पर। सर्दियों में त्वचा रूखी और फटने लगती हैं। जिससे रुखापन आ जाता हैं। वहीं पैरों की हालत भी इस समय खराब हो जाती हैं। जिससे आपको शर्म भी महसूस होती है क्योंकि पैर फटे हो तो एक अजीब सी फीलिंग रहती हैं। वहीं कई महिला महंगे प्रोडक्ट इस्तेमाल करती हैं। जिससे भी कोई फर्क नही पड़ता है। लेकिन आज हम आपको ऐसे घरेलू नुश्खे बताने वाले हैं जिससे घर बैठे आप अपने पैरों को मुलायम और साफ कर सकते हैं। चलिए जानते है।

  1. अगर आपके पैर फट रहे है और रूखे हो गए हैं तो आप नारियल का तेल से मालिश कर सकते हैं। इसे लगाने से आपके पैर मुलायम हो जाएंगे।
  2. अपने पैरों को सॉफ्ट बनाने के लिए आप शहद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे भी आपकी एडी फटने से सही हो जाएगी।
  3. एलोवेरा सबसे अच्छा और सस्ता उपाए हैं अपने पैरो को सॉफ्ट बनाने के लिए। इसे अच्छी तरह से पैरों मे लगाए।
  4. वहीं सबसे अच्छा और जल्द असर करने के लिए पेट्रोलियम जैली का उपयोग कर सकते हैं। ये जल्द ही आपके पैरों को मुलायम कर देगा।
Share This Article
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Leave a comment