अगर आप भी करते हैं अधिक मात्रा में मूंगफली का सेवन, तो हो जाइये सावधान, हो सकती हैं ये दिक्कत…

Aanchal

भारत में सर्दियों का मौसम शुरू होते ही लोगों को बढ़िया बढ़िया चीज़े धूप में बैठकर खाना अच्छा लगता हैं। वहीं सर्दियों मे चटर पटर खाने का मन करता है। वहीँ सर्दियों में मूंगफली को खाना सभी पसंद करते हैं। जो खाने मे भी अच्छी लगती हैं और इससे कई पोषक तत्व भी मिलते हैं। वहीं कई लोग तो इसे गरीबों का बादाम भी कहते हैं। मूंगफली में प्रोटीन, कार्ब्स, फाइबर और फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो सेहत के लिए अच्छे होते हैं। लेकिन कई लोगो में मूंगफली का सेवन फायदेमंद नही होता है। कुछ लोग ऐसे हैं जिनको अगर ऐसी कोई दिक्कत है तो उन्हे ज्यादा मूंगफली खाने से बचना चाहिए।

  1. अगर किसी को हाइपोथायराइड की दिक्कत हैं और थाइराइड की समस्या हैं तो वो मुंगफली का सेवन न करे। इससे दिक्कत बढ़ सकती हैं। वहीं इसे खाने से टीएसएच लेवल बढ़ता है जो नुक्सानदायक होता है।
  2. अगर लिवर कमजोर हैं या इससे जुड़ीं समस्या हैं तो ज्यादा मूंगफली न खाए। इससे आपके पाचन तंत्र में असर पड़ता है। और अपच होती हैं।
  3. कई लोगो को मूंगफली के सेवन से स्किन अलेर्जी होती हैं उन्हे भी इसे नही खाना चाहिए।
  4. ज्यादा मूंगफली का सेवन वजन को भी बढ़ाता है। क्योंकि इसमे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसलिए ज्यादा मात्रा में इसका सेवन नुक्सानदायक हो सकता हैं।
Share This Article
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Leave a comment