अगर आपको भी दिखाई दे रहे हैं ये लक्षण तो हो जाइये सावधान, हो सकते हैं लिवर की बीमारी के संकेत

Aanchal

हमारे मानव शरीर में कई अंग हैं जो हमारे शरीर के प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाते हैं। इन्ही मे से एक मुख्य अंग लिवर भी हैं। जो हमारे पाचन तंत्र से जुड़ा हैं। अगर ये ठीक रहता है तो आपका पाचन तंत्र भी मजबूत और स्वस्थ रहता है। अक्सर हमारे गलत चीजों के सेवन, गंदा पानी और शराब पीने से लिवर खराब हो जाता हैं। वहीं इसके खराब होने से पूरा पाचन तंत्र प्रभावित रहता है। इसलिए अपने लिवर को ठीक रखना बहुत जरूरी है। वहीं jb आपका लिवर खराब होता है तो आपकी बॉडी आपको कई संकेत भी देती हैं। तो चलिए जानते हैं उन लक्षणों के बारे में।

  1. लिवर खराब होने पर आपको बुखार और जोड़ो में दर्द की समस्या रहती हैं। वहीं हेपटाइटिस होना सामान्य हैं। इससे लिवर में सुजन आती हैं।
  2. यदि आपका यूरिन गाढ़ा पीला दिखाई दे तो ये भी लिवर की बीमारी का संकेत हो सकता हैं। हेपटाइटिस बी से आपको ये दिक्कत होती हैं। ऐसे में तुरंत डॉक्टर को दिखाए।
  3. लिवर मे अगर कोई समस्या हैं तो आपको उल्टी जैसा मन होगा, भूख कम लगेगी और चक्कर की समस्या रहेगी।
  4. पेट मे अक्सर दर्द रहना और वजन का जल्दी घटना भी लिवर के सही से कार्य न करने के लक्षण हैं। साथ ही शरीर का रंग पीला पड़ना, क्योंकि ऐसे में पीलिया होने की संभावना अधिक रहती हैं।
Share This Article
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Leave a comment