अगर आपको भी आता है हर बात पर गुस्सा और हो जाते हैं आक्रामक, तो हो सकती हैं मिसोफोनिया, जानिए क्या हैं ये बीमारी

Aanchal

अक्सर आपने ऐसे लोगो को देखा होगा जिन्हे हर छोटी छोटी बातों पर गुस्सा आ जाता हैं और वो अपना आपा खो देते हैं। ऐसे लोग खाना चबाने की आवाज, गाड़ियों की आवाज, किसी के ज्यादा चिल्लाने की आवाज पर एकदम भड़क जाते हैं। क्योंकि इस तरह की आवाजे उन्हे परेशान करती हैं। जिससे वो भागने का बहाना ढुंढते हैं। इस तरह की आवाजे उन्हें सिर दर्द और घुटन महसूस कराते हैं। यह एक तरह की बीमारी हैं जिसे मिसोफोनिया कहा जाता हैं। चलिए आपको बताते हैं बीमारी क्या है और इसके लक्षण क्या होते हैं।

मिसोफोनिया की बीमारी

मिसोफोनिया एक तरह का साउंड डिस्ऑर्डर होता है। ये मिसो और फोनिया दो अलग-अलग ग्रीक शब्दों से बने हैं। इसमें मिसो का मतलब होता है ‘नफरत’ और ‘फोनिया’ मतलब साउंड। मतलब कुछ ऐसी आवाजे जो पसंद नही होती हैं जिनसे अजीब सी उलझन पैदा होती है। कुछ आवाजों को सुनते ही गुस्सा आने लगता है और इस तरह की आवाज से दूर जाने का मन करता है।

ये हैं मिसोफोनिया के लक्षण

आपको बता दे कि मिसोफोनिया के लक्षणों में सबसे आम लक्षण है कुछ ऐसी आवाज के प्रति एकदम से प्रतिक्रिया देना , मतलब कई बार शारीरिक प्रतिक्रिया देना। जो आवाजें व्यक्ति को ट्रिगर करती हैं, इसके कारण व्यक्ति के व्यवहार और चेहरे के हाव-भाव बदल जाते हैं, जोर-जोर से चिल्लाना, गुस्सा करना। इस सिंड्रोम से पीड़ित व्यक्ति आक्रामक हो जाता है। ये लक्षण हल्के हैं लेकिन कुछ लोगों में गंभीर भी हो सकते हैं। इस समस्या के चलते लोगों की भीड़ में रहने उसे पसंद नहीं होता। हालांकि ये शारीरिक बीमारी नही है यह मानसिक रूप से असर करती हैं स्वय पर कंट्रोल करके आप ठीक हो सकते हैं।

Share This Article
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Leave a comment