Vivo Y200e launching update: 22 फरवरी को लॉन्च होने वाला है वीवो का ये स्मार्टफोन! कीमत और स्पेसिफिकेशन में एक नम्बर…

Aanchal

Vivo Y200e new update : भारतीय बाजार में Vivo के स्मार्टफोन काफी फेमस हैं। साथ ही इसके फीचर्स और प्रदर्शन लोगों को काफी पसंद आता है। वहीं अब वीवो जल्द ही एक नया स्मार्टफोन लांच करने वाला है। इसके लिए vivo ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि वो अपने नए Vivo Y200e को भारत में 22 फरवरी को लॉन्च करेगा। यह Y200e भारत का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें पीछे की तरफ इको-फाइबर लेदर फिनिश और 120Hz AMOLED डिस्प्ले होगा।

Vivo Y200E features

VIVO Y200E: 6.6 display

जानकारी के अनुसार,इस विवो Y200e में 6.67 इंच का फुल एचडी + सैमसंग OLED डिस्प्ले मिल सकता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। वहीं इसके मिड-रेंज स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 SoC के साथ चलने की संभावना है ।

VIVO Y200E: 50MP camera

स्मार्टफोन में कैमरा भी बढ़िया दिया गया हैं जिसमें पीछे की तरफ 50MP प्राइमरी सेंसर और 2MP सेकेंडरी सेंसर के साथ डुअल कैमरा सेटअप हो सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

वहीं इसके बैटरी पॉवर की बात की जाए तो वीवो के आगामी स्मार्टफोन में 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट मिलेगा। वहीं इसमे 5000mAh की बैटरी होने की संभावना है।

VIVO Y200E: price

वहीं अगर इसकी कीमत की बात की जाए तो इसमे दो वेरिएंट हैं जिसमें पहले Vivo Y200e के 6GB रैम/128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत ₹23,999 और दूसरे 8GB रैम/128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत ₹25,999 होने की उम्मीद है। हालांकि कीमत को लेकर अभी तक कोई जानकारी नही आई है।

Share This Article
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Leave a comment