Vivo X90 pro : Vivo ने लॉन्च किया अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन , आईफोन को देगा टक्कर, देखे कीमत और फीचर्स…

Aanchal

Vivo X90 pro Smartphone : भारतीय बाजार में कई धांसू स्मार्टफ़ोन मोजूद है। लेकिन कुछ ऐसी कम्पनी के फोन हैं जो अपने बढ़िया फिचर्स और कैमरा क्वालिटी के लिए जानें जाते हैं। वहीं Vivo कंपनी के फोन भी ऐसे ही हैं। जिन्हें काफ़ी पसन्द किया जाता है। वहीं Vivo का एक प्रीमियम स्मार्टफोन अप्रैल 2023 में लॉन्च हुआ था। इसके लांच होने के बाद से ही यह अपनी दमदार परफॉर्मेंस और बेहतरीन कैमरे क्वालिटी के लिए चर्चा में बना हुआ है। वहीं यह ₹74,999 की शुरुआती कीमत पर लांच हुआ है। तो चलिए देखते हैं इसके फिचर्स के बारे में क्या है खास…

Vivo X90 Pro Display

ये वीवो X90 प्रो प्रीमियम डिजाइन के साथ पेश हुआ है। इसमें 6.78 इंच का बड़ा कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले वो भी 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है जिससे आप स्मूथ और रेशमी स्क्रॉलिंग का भी अनुभव करते है। यह गोरिल्ला ग्लास सुरक्षा के साथ आता है। आपको इसमें लेजेंडरी ब्लैक, चाइना रेड और आइस ब्लू तीन आकर्षक रंग का विकल्प मिलता है।

इस वीवो X90 प्रो में लेटेस्ट मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9200 प्रोसेसर लगा है साथ ही 12GB रैम होने से मल्टीटास्किंग में भी आपको और गेम में कोई रुकावट नहीं होगी।

आपको इस वीवो X90 प्रो में बेहतरीन कैमरा मिलता है। जोकि ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश हुआ है इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर Sony IMX989 है, जो शानदार तस्वीरें खींचने में सक्षम है। साथ ही 50MP का पोर्ट्रेट लेंस और 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस भी मौजूद हैं। वहीं 32MP का फ्रंट कैमरा सेल्फी के लिए दिया गया है।

वहीं इस वीवो X90 प्रो में 4870mAh की दमदार बैटरी मिलती है, जिसे 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया गया है, यह थोड़े ही समय में फोन को फुल चार्ज कर देता हैं। इसमें एक 50W वायरलेस चार्जिंग का फीचर भी है।

Share This Article
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Leave a comment