Vivo T3 5G Smartphone: मात्र 15000 की कीमत पर लांच होने वाला हैं vivo का शानदार स्मार्टफोन! देखे फीचर्स….

Aanchal

Vivo T3 5G Smartphone : भारतीय बाजार में कई स्मार्टफोन हैं। वहीँ इन्ही में से एक है vivo कंपनी जिसके स्मार्टफोन ग्राहकों को काफी पसंद आते हैं। वहीं vivo के एक नए स्मार्टफोन का लोग लंबे समय से इंतजार रहे थे वहीं अब इसकी लॉन्च डेट की पुष्टि हो गई है। बता दे कि इस फोन का टीज़र फ्लिपकार्ट पर दिखाई दिया है। यानी कि यह एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। बताया जा रहा हैं कि वीवो यह लेटेस्ट मोबाइल भारत में 21 मार्च को लॉन्च करेगा। वहीं इसके लांच से पहले इसके फीचर्स की भी जानकारी सामने आ गई थी। चलिए देखते हैं…

VIVO T3 5G: Features

यह Vivo T3 5G ब्लू टोन में मिलेगा। साथ ही इसमें कई बेहतरीन फीचर्स देखने को मिलने वाले है। इस Vivo T3 5G में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और अधिकतम ब्राइटनेस 1,800 निट्स के साथ मिलेगा। वहीं इसे दो वेरिएंट 8GB रैम और 128GB और 256GB स्टोरेज विकल्प के साथ पेश किया जा सकता है। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होने का पता चला है। जिसमें 50 मेगापिक्सल सोनी IMX882 लेंस, 2 मेगापिक्सल बोकेह लेंस और एक फ्लिकर सेंसर शामिल के अलावा फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलने वाला है।

वहीं अगर अब इस Vivo T3 के बैटरी पॉवर की बात करें तो इसमें 5000 एमएएच की बैटरी होगी। जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट के साथ आएगी। अब इसके कीमत की बात करें तो Vivo T3 5G की कीमत लगभग 20,000 रुपये के आसपास होने की उम्मीद है। हालांकि अभी कीमत की जानकारी स्पष्ट नही हुई है।

Share This Article
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Leave a comment