UP Board Result 2024 Announce: आज दोपहर 2 बजे घोषित होंगे UP Board के परिणाम! यहां करें चेक

Aanchal

UP Board Result 2024: उत्तर प्रदेश के छात्र छात्राओं के लिए जरूरी खबर है। जो यूपी बोर्ड के परिणाम का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आज दोपहर दो बजे तक माध्यमिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित करने वाला है। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन या ऑफलाइन चेक कर सकते हैं। अपना परिणाम देखने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन और एसएमएस भेजकर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

UP Board Result 2024

जैसा कि आप जानते हैं मार्च में उत्तर प्रदेश इंटरमीडिएट बोर्ड और हाई स्कूल परीक्षा संपन्न हुई थी। जिसका परिणाम आज दोपहर 2 बजे घोषित किया जाएगा। रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर ऑनलाइन जारी होगा। जिसके बाद सभी छात्र इन वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

ऐसे करे अपना रिजल्ट चेक

  1. छात्र अपना यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाए।
  2. अब इस वेबसाइट के होम पेज पर आप जिस कक्षा (10वीं या 12वीं) का रिजल्ट विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  3. अब नए पेज पर रोल नंबर डालकर सबमिट करे।
  4. इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप चेक कर सकते हैं और मार्कशीट की कॉपी डाउनलोड भी कर सकते हैं।
Share This Article
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Leave a comment