Republic Day 2024: भारत के 75वां गणतंत्र दिवस पर जाने कुछ जरूरी बाते, क्या हैं खास भारत के संविधान में

Aanchal

26 जनवरी का दिन भारतीय इतिहास में बहुत ही महत्वपूर्ण दिन हैं। इसी दिन भारतीय संविधान लागू हुआ था। जिसको 26 जनवरी 1950 से आज तक गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। वहीं आज पूरा देश 75 वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मना रहा है। पूरा देश राष्ट्र भक्ति में झूम रहा है। आज के दिन ही आजाद भारत को अपना खुद का संविधान मिला था। वहीं इस जश्न को हर साल पूरे देश में सांस्कृतिक कार्यक्रम करके सेलेब्रेट किया जाता हैं। भारतीय संविधान की कई ऐसी रोचक बाते हैं जो इसे सभी से अलग बनाती हैं। चलिए जानते हैं।

आपको सबसे पहले बता दें कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र देश हैं। जहाँ आज भी लोगो अपना प्रतिनिधि चुनते हैं।

भारतीय संविधान को बनाने में दो साल ग्यारह महीने और 18 दिन लगे थे। जो 26 नवंबर 1949 में मंजूर हुआ इसलिए हर साल 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप मे मनाया जाता हैं।

वहीं संविधान को 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था इसलिए इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मानते हैं।

बता दे कि भारतीय संबिधान कई देशों से प्रेरित होकर बनाया गया है इसमें अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, सोवियत संघ, आयरलैंड समेत अन्य देशों प्रावधान लिए गए हैं।

भारतीय संविधान की एक रोचक बात यह हैं कि ये एक लिखित और विस्तृत संविधान हैं जो लचीला हैं जिसमें बदलाव किए जा सकते हैं।

भारत के संविधान के मूल पाठ में 22 भागों और आठ अनुसूचियों में 395 अनुच्छेद शामिल हैं।

Share This Article
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Leave a comment