National tourism day 2024: जानिए क्यों मनाया जाता हैं राष्ट्रीय पर्यटन दिवस, इतिहास और महत्व

Aanchal

National tourism day : भारत में प्रतेक वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। भारत मे पर्यटन ऐसा क्षेत्र है जो दुनिया भर भर में मशहूर है। यहाँ के लोग ही नही बल्कि दुनिया भर से लोग यह घूमने आते हैं। यहाँ कि खुबसुरती लोगो को आकर्षित करती हैं। वहीं भारत देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के और प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया जाता हैं। हमारे देश में पर्यटन एक ऐसा क्षेत्र हैं जो देश की आर्थिकी मे अपनी अहम भूमिका निभाती हैं। भारत सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था के लिए पर्यटन के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के रूप में स्थापित किया गया है।

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस का महत्व

देश में पर्यटन क्षेत्र का अर्थव्यवस्था को बढ़ाने मे बहुत बड़ा योगदान हैं। वहीं लोगो मे इसको लेकर और ज्यादा जारूकता आए इसलिए यह मनाया जाता हैं। राष्ट्रीय पर्यटन दिवस का उद्देश्य पर्यटन क्षेत्र के महत्व के बारे में सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाना और इसके सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक योगदान के पर्यटन के मूल्य के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाना है। पर्यटन क्षेत्र देश की कुल जीडीपी का 9.2 प्रतिशत और रोजगार का 8.1 प्रतिशत योगदान देता है।

Share This Article
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Leave a comment