Motorola Edge 50 Ultra Smartphone: Peach Fuzz कलर में Motorola के नए स्मार्टफोन ने मचाया धमाल! जाने इसकी खासियत…

Aanchal

Motorola Edge 50 Ultra Smartphone: भारतीय बाज़ार में मोटोरोला कंपनी ने काफ़ी कम समय में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। वहीं इसके फोन ग्राहकों को काफ़ी पसन्द आ रहे हैं। वहीं अब एक बार फिर ये अपने ग्राहकाें के लिए एक ख़ास स्मार्टफोन लेके आ रहा है। बताया जा रहा है कि कल यानी 16 अप्रैल को motorola नई एज सीरीज के स्मार्टफोन पेश करने वाला हैं। वहीं कंपनी एक ग्लोबल इवेंट में नए फोन पेश करने वाली हैं। लेकिन इससे कंपनी ने ने इसका एक टीजर जारी किया है। अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से motorola कंपनी ने फोन सामने लाया हैं जिसमें ये पीच कलर में दिखाया गया है। वहीं कंपनी इसे Edge 50 Ultra स्मार्टफोन पेश कर सकती है। चलिए जानते हैं इसके बारे में…

Motorola Edge 50 Ultra Teaser

बता दें कि motorola ने अपने नए स्मार्टफ़ोन का टीजर लांच किया है जिसमें फोन का पहला लुक सामने आया है। मोटोरोला ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक नई पोस्ट साझा की है। जिसमें ये फोन पीच फज कलर में दिखाई दे रहा है। वहीं इस रंग को पैनटोन का 2024 वर्ष का रंग माना जाता है। यह मोटोरोला एज 50 अल्ट्रा के लीक हुए डिजाइन जैसा ही लग रहा है। हालांकि, कंपनी ने इस फोन के नाम को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

Motorola Edge 50 Ultra

वहीं motorola के इस नए टीजर को देखकर माना जा रहा है कि यह एज 50 अल्ट्रा की पहली झलक हो सकती है। इस टीजर में फोन के डिजाइन के अलावा कुछ और भी जानकारी मिली है। कंपनी ने पुष्टि की है कि लॉन्च होने वाला ये फोन मेटल सेंट्रल फ्रेम के साथ आएगा।

Motorola Edge 50 Ultra: Specification

अगर इस फोन के स्पेसिफिकेश के बारे में बात करें तो कंपनी मोटोरोला एज 50 अल्ट्रा फोन को 6.7 इंच OLED पैनल, 1.5 हज़ार रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ पेश कर सकती है। वहीं कंपनी इसे Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट के साथ दे सकती है। वहीं इसके अलावा फोन को एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम और 4500 एमएएच की बैटरी के साथ लांच किया जा सकता हैं। वहीं इसमें 50 एमपी का फ्रंट और रियर कैमरा मिलने वाला है। इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी हो सकता है।

Share This Article
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Leave a comment