ये हैं अयोध्या का वो घाट जहाँ भगवान् श्री राम ने ली थी समाधि…,यहाँ स्नान करने से पूरी होती हैं सभी इक्छा..

Aanchal

अयोध्या में भगवान् श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण के बाद से ही पूरा देश राममय हो गया है। देश ही नही विदेशों में भी श्री राम और उनके मन्दिर की जयजयकार गूंज रही है। वहीं इस मंदिर का महत्व सनातन धर्म से जोड़ता है। वहीं श्री राम मन्दिर के पास कई महत्वपूर्ण स्थान भी हैं जो अपना एक महत्व रखते हैं। इसमें भगवान् राम के कई पवित्र मंदिर और घाट शामिल हैं जहाँ उन्होंने अपनी लीलाएं दिखाई थी। बता दे कि अयोध्या में कुल 51 घाट हैं जिनमें से कुछ घाटों का अलग महत्व हैं। वहीं एक प्रसिद्ध घाट का नाम हैं गुप्तर घाट। जिसे गुप्त हरि घाट के नाम से भी जाना जाता हैं।

ये सरयू नदी के किनारे ही स्थित है। कहा जाता हैं कि इसी घाट पर श्री राम ने जल समाधि ली थी। इसलिए इसको गुप्तर घाट के नाम से बुलाया जाता हैं। वहीं दूर दूर से श्रधालु यहाँ स्नान करने आते हैं। पुराणो के अनुसार इसे गौ तीर्थ के रूप में जाना जाता हैं। माना जाता हैं कि जो भी श्रधालु यहाँ स्नान करके मन्नत मांगता हैं वो जरूर पूरी होती हैं।

Share This Article
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Leave a comment