ये रिश्ता क्या कहलाता है में अबीर ने कहा अभिमन्यु को डैडा,आगे क्या होगा देखिए

Aanchal

स्टार प्लस का फेमस शो ये रिश्ता क्या कहलाता है! बहुत पसंद किया जाने वाला शो है। वहीं अभिनव की मौत के बाद अब सभी घरवाले अक्षरा और अभिमन्यु को साथ लाने के लिए कोशिश कर रहे है। वहीं आने वाले एपिसोड में सुहासिनी अक्षरा को उसकी खुशी को याद रखने और अभिमन्यु को एक गिफ्ट के रूप में देखने की सलाह देती है। वहीं सुरेखा भी इसी तरह की भावनाएं व्यक्त करते हुए अक्षरा से अपने और अभीर के भविष्य के बारे में सोचने को कहती है।

वहीं अक्षरा भी उनकी बातों में आकर इस स्तिथि से दूर जाने का फैसला लेती है। वहीं अभिमन्यु के पास प्रसांत को लेकर पुलिस से बात होती है जिसके बाद अभिमन्यु अक्षरा और अबीर की सुरक्षा को लेकर डर जाता है। वह पूरे दिल से प्रार्थना करते हैं कि दोबारा ऐसी हार न हो। वहीं अक्षरा अभिमन्यु को फोन कर सुबह मिलने को बुलाती है जिसके बाद अभिमन्यु उससे मिलने का बेसब्री से इंतज़ार करता है।

जिसके बाद वह उसे अपनी दिल की बात बताएगी। जिसके बाद अभिमन्यु उससे पूछता है कि वो कोई दबाव में आकर तो नही कह रही। तभी अक्षरा बताती है कि भले ही उसकी भावनाएं मायने रखती हैं, लेकिन मुख्य उद्देश्य अभीर को वह ठोस, दो-व्यक्ति परिवार प्रदान करना है जिसका वह हकदार है। उसके बाद अक्षरा अबीर को इस बारे में बताने की कोशिश करती है और जब अबीर को पता चलता है तो वह बहुत खुश होता है और अक्षरा को गले लगा लेता है।

Share This Article
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Leave a comment