क्या विक्की जैन लेंगे बिग बॉस ओटीटी 3 में एंट्री? देखिए क्या रहा इसपर विक्की का जवाब..

Aanchal

हाल ही में बिग बॉस 17 का फिनाले हुआ। जिसके विनर मुन्नवर फ़ारुकी रहे। वहीं बिग बॉस के कई ऐसे कंटेस्टेंट रहे जिन्होंने शो को भले न जीता हो। लेकिन लोगो का दिल जीता और अपनी एक पहचान बनाई। इस बार कपल की एंट्री से भी शो काफी चर्चा में रहा। अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन की जर्नी काफी अलग रही। उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ जनता के साथ शेयर की। वहीं विक्की जैन भले ही अंकिता के पति के नाम से शो में आए लेकिन उन्होंने बाहर जाने से पहले अपनी एक अलग पहचान बना ली। उनको लोगो ने काफी प्यार दिया। भले ही वो फाइनल मे नही पहुँचे लेकिन दर्शकों को उनका गेम शो में पसंद आया।

वहीं अब शो खत्म होने के बाद विक्की चर्चा में बने हुए हैं। कहा जा रहा है कि विक्की जैन अंकिता लोखंडे के बिना बिग बॉस ओटीटी 3 में भाग ले सकते हैं। इस बार वो कपल में नही सिंगल बनके एंट्री लेंगे। जिससे लोगो को काफी उत्साहित देखा जा रहा है।

वहीं इसी को लेकर अब उन्होंने इंडिया फोरम्स मे इंटरव्यू के दौरान चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि वह घर जाना चाहते हैं और कुछ चीजों पर फोकस करना चाहते हैं।

इंटरव्यू में विक्की ने कहा कि वह पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को मैनेज करना चाहते हैं। वह अपने काम को मैनेज करना चाहते हैं। इसके साथ ही बाकी चीजों पर भी उन्हें ध्यान देना है। इसलिए अभी ऐसा कुछ भी नही हैं। वहीं बता दें कि विक्की के अलावा ईशा मालवीय और शीजान खान के भी ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में पार्टिसिपेट करने को लेकर चर्चा हो रही है।

Share This Article
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Leave a comment