7th Pay Commission Update: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA में हुई 5% फीसदी की बढ़ोतरी!

Aanchal

7th Pay Commission: देशभर में होली का त्योहार 25 मार्च को धूमधाम से मनाया गया। लेकिन केंद्रीय कर्मचारियों के लिए इस बार असली होली 30 मार्च बनेगी। क्योंकि केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी 30 मार्च तक आएगी। वो भी बड़े इजाफे के साथ। जी हाँ, केंद्रीय कर्मचारियों के DA मे बढ़ोतरी होने वाली है।

बता दे कि इस बार, 31 मार्च को रविवार है। अब अनुमान लगाया जा रहा है कि केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी 30 मार्च को ही आएगी। वहीं केंद्रीय रिजर्व बैंक ने 31 मार्च रविवार को बैंकों को खोलने का आदेश दिया है। क्योंकि 31 मार्च चालू वित्त वर्ष का आखिरी दिन है। इसलिए रिजर्व बैंक ने बैंकों को शाखाएं खोलने के लिए कहा है।

7th Pay Commission

जानकारी के अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते मतलब डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। जिसके कारण अब कर्मचारियों को मिलने वाली सब्सिडी 46 फीसदी से बढ़कर 50 फीसदी हो गई है। यह पिछले जनवरी में लागू हो गया था। वहीं केंद्रीय कर्मचारियों को जनवरी और फरवरी दो महीने का एरियर भी मिलेगा। यानी 2 महीने के एरियर के अलावा मार्च वेतन वृद्धि भी मार्च भत्ते में जोड़ी जाएगी।

एचआरए भी बढ़ेगा

केंद्र सरकार के कर्मचारियों सब्सिडी 50% के साथ आवास किराया सब्सिडी यानी एचआरए भी बढ़ गया है। जिसके बाद अब शहर की श्रेणी के आधार पर केंद्रीय कर्मचारियों को 30 फीसदी तक एचआरए मिलेगा।

Share This Article
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Leave a comment