मानसून में ऐसे करें अपने पालतू डॉग की देखरेख, बचाए संक्रमण से

Aanchal
By Aanchal

pet care – आज लगभग सभी घरों में हमे पालतू डॉग्स देखने को मिल जाते है। लोग आजकल अपने पालतू डॉग्स को अपने परिवार के सदस्य की तरह ही रखते है I लेकिन मानसून के दौरान इन्हें कई प्रकार की दिक्कत होती है I इस मौसम में पालतू जानवर, विशेषकर कुत्ते, अपच, त्वचा संक्रमण और अन्य बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं। इसलिए इस मानसून के मौसम में इनका ख़ास ध्यान रखना जरुरी होता है I

आज हम आपको अपने पालतू डॉग को कैसे स्वस्थ रखना है इसके कुछ बेहतर पाए बताने वाले है I

अपने डॉग्स को मानसून के मौसम में फाइबर युक्त फल और सब्जियां खिलाए I ये उसके अच्छे पाचन और नियमित मल त्याग में मदद करेंगी।

आप अपने कुत्ते को अपने घर के भीतर सीढ़ियों से ऊपर-नीचे दौड़ के या उसके साथ खेलकर भी व्यायाम करा सकते हैं।

मानसून के मौसम में अपने कुत्ते के कान को संक्रमण से रोकने के लिए, उनके कानों को सूखा रखने और नियमित रूप से किसी भी मोम के संचय को हटाना महत्वपूर्ण होता है।

Share This Article
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।