अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरुर करें नीम का सेवन, होंगे चमत्कारी लाभ

Aanchal

ये तो आप सभी जानते होंगे कि नीम कितना फायदेमंद होता है हमारे लिए I नीम में कई औषधीय गुण पाए जाते है जिससे आपको ये आंतरिक और बाहरी शाररिक समस्याओं से निजात दिलाता है I इसका सेवन हमारे लिए बहुत लाभकारी होता है I आयुर्वेद में भी नीम को एक महत्वपूर्ण औषधि माना गया है I तो आज हम आपको बतायेंगे कि नीम का सेवन कैसे करें और इसके क्या फायदे आपको हो सकते है I

नीम का सेवन हमारे स्वस्थ शरीर के लिए बहुत गुणकारी है I यदि हम रोज नीम का सेवन करते है तो कई प्रकार की बिमारियों को दूर कर सकते है I

1 – आजकल के दौर में लोगो के खानपान की बदलती शैली की वजह से आज सभी डायबिटीज के शिकार हो रहे है I अगर आप रोज सुबह खली पेट नीम के पत्तों का सेवन करते है तो आपका शुगर कण्ट्रोल रहता है I

2 – शरीर के खून को साफ़ करने के लिए भी नीम बहुत लाभकारी होता है I शरीर के अंदर मौजूद गंदे टोक्सिन को बाहर करता है I

3 – अगर आपको एसिडिटी है तो आप नीम के पत्तों का पानी उबालकर पी सकते है इससे आपको राहत मिलेगी I

4 – शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने में भी नीम फायदेमंद है क्योंकि इसमें कई प्रकार के विटामिन और मिनरल्स होते है I

नीम का सेवन बहुत लाभकारी होता है I लेकिन यदि आपको कोई बीमारी है तो एक बार डॉक्टर से सलाह जरुर ले उसके बाद ही नीम का यूज करे I और साथ ही ज्यादा अधिक मात्रा में भी इसका उपयोग नहीं करना है I

Share This Article
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Leave a comment