Shaitaan trailer release: अजय देवगन की हॉरर फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज, बेटी के लिए शैतान से करेंगे फाइट…

Aanchal

Shaitaan trailer release: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अजय देवगन अक्सर अपनी एक्शन और कॉमेडी फिल्मों से दर्शको का दिल जीत लेते हैं। लेकिन इस बार वह इससे हटकर एक फिल्म में नज़र आने वाले हैं। उनकी नई फिल्म शैतान का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जो एक हॉरर मूवी हैं। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। ट्रेलर देख पता चल रहा है कि फिल्म में अजय अपने परिवार को एक शैतानी शक्ति से बचाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं ट्रेलर देखने के बाद दर्शक फिल्म को देखने के लिए और ज्यादा उत्सुक हो गए हैं।

फिल्म में शैतान के किरदार में आर माधवन दिखाई दे रहे हैं जो काफी खूंखार दिखाई दे रहे हैं। वह अजय देवगन के घर घुसके उनकी बेटी को काला जादू कर कठपुतली बना लेते हैं। वहीं अपनी बेटी को शैतान से बचाने के लिए अजय उस शैतान से लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। ट्रेलर में तो काफी ज्यादा डरावनी कहानी लग रही हैं। बाकी फिल्म के रिलीज के बाद देखा जाएगा इसका एंड क्या होता है।

बता दे कि ये फिल्म 8 मार्च को थिएटर में रिलीज होगी। जिसे विकास बहल ने निर्देशित किया है। वहीं इसमें शैतानी शक्ति और एक पिता के बीच जंग अच्छाई बुराई की लडाई दिखाई गई है।

Share This Article
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Leave a comment