Kuch Khattaa Ho Jaay Box Office collection Day 1: देखिए कैसा रहा गुरु रंधावा और सई की फिल्म का कलेक्शन..

Aanchal

Kuch Khattaa Ho Jaay Box Office collection Day 1: पंजाबी और बॉलीवुड के मशहूर सिंगर गुरु रंधावा ने अब फिल्म में भी अपना टैलेंट दिखाना शुरू कर दिया है। बता दे कि हाल ही में कुछ खट्टा हो जाए गुरु रंधावा और सई मांजरेकर की फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। लेकिन फिल्म की जितनी चर्चा हो रही थी। उस हिसाब से इसका कलेक्शन उतना ही कम रहा। बता दे कि फिल्म ने रिलीज के पहले दिन कम कलेक्शन किया। वहीं अभी तक ये 1 करोड़ रुपये तक कलेक्शन में भी नहीं पहुंच सका।

KUCH KHATTAA HO JAAY DAY 1

बीते हफ्ते सिनेमाघरों में मशहूर सिंगर गुरु रंधावा और एक्ट्रेस सई मांजरेकर की फिल्म कुछ खट्टा हो जाए रिलीज हुई है। वहीं रिलीज से पहले फिल्म के ट्रेलर को देख माना जा रहा था कि शायद यह फिल्म दर्शकों को आकर्षित करने में कामयाब होगी और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करेगी। लेकिन रिलीज के बाद ऐसा नही देखने को मिला।

वहीं जी अशोक निर्देशन में बनी ये फिल्म कुछ खट्टा हो जाए पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन खराब रहा। अपनी आवाज़ से सबका दिल जीतने वाले गुरु की एक्टिंग का जादू नही चल पाया।

KUCH KHATTAA HO JAAY

गुरु रंधावा और सई मांजरेकर की फिल्म कुछ खट्टा हो जाए 16 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। वहीं सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, कुछ खट्टा हो जाए ने पहले दिन सिर्फ 25 लाख रुपये का बिजनेस किया। हालाँकि, ये शुरुआती आंकड़े हैं। सही संख्या इससे अधिक या कम भी हो सकती है।

वहीं शुक्रवार को भी गुरु और साईं की जोड़ी ज्यादा कमाल नही दिखा पाई। लेकिन वीकेंड पर बढ़ोतरी की उम्मीद की जा सकती है।

KUCH KHATTAA HO JAAY STORY

यह एक फैमिली ड्रामा फिल्म हैं। जिसका नाम कुछ खट्टा हो जाए रखा गया हैं। जो सुनने में काफी आकर्षक लग रही हैं। वहीं इसमें सई मांजरेकर ने एक ऐसी लड़की की भूमिका निभाई जो आईएएस बनने के लिए कड़ी मेहनत करती है। लेकिन वह गुरु रंधावा से शादी करती है। कहानी में रोमांस, इमोशन और झूठ के साथ कई फीलिंग्स हैं।

Share This Article
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Leave a comment