Article 370 Box Office Collection: इतना रहा छ्ठे दिन ‘आर्टिकल 370’ का कलेक्शन, दर्शको से मिला अच्छा रिस्पोंस

Aanchal

‘Article 370’ Box Office Collection Day 6: हाल ही में बॉलीवुड की एक फिल्म रिलीज हुई जो कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के मुद्दे पर आधारित हैं। इस फिल्म का नाम आर्टिकल 370 हैं। इसे रिलीज हुए एक सप्ताह होने वाला है। मुख्य भूमिका में नज़र आ रही यामी गौतम की इस फिल्म को ऑडियंस और फिल्म क्रिटिक्स की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला। वहीं इसी के चलते आर्टिकल 370 ने ओपनिंग वीकेंड तक अच्छा कारोबार किया।

वहीं अब यामी गौतम की आर्टिकल 370 के छठे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ रहा हैं। चलिए देखते हैं बुधवार को इस मूवी ने कितनी कमाई की।

बता दे कि आर्टिकल 370 का कलेक्शन सोमवार के बाद से हर रोज कम होता हुआ नजर आ रहा है।वहीं बुधवार को भी निर्देशक आदित्य सुहास जांभले की फिल्म कुछ खास कमाई नही कर पाई है।

वहीं सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के अनुसार इस मूवी ने बुधवार को करीब 2 करोड़ की अनुमानित कमाई की है। जोकि मंगलवार की अपेक्षा कम देखने को मिली है।

Share This Article
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Leave a comment