69 national film award: राष्ट्रपति मुर्मू ने किया आलिया,कृति और अल्लु अर्जुन समेत कई कलाकारों को नेशनल अवार्ड से सम्मानित

Aanchal

69 national film award: हाल ही में नेशनल फिल्म अवार्ड के विजेताओं का नाम घोषित किया गया था। वहीं इसी कड़ी में मंगलवार को इन विजेताओं को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने अवार्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान आलिया भट्ट, कृति सेनन, अल्लु अर्जुन और पंकज त्रिपाठी समेत कई विजेताओं ने ये सम्मानित अवार्ड प्राप्त किया।

वहीं इस दौरान आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर के साथ नज़र आई। उन्हें गंगूबाई काठियावाड़ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला। जिसे देख रणबीर बहुत गर्व महसूस करते दिखे। तो दूसरी तरफ कृति सैनन को मिमि के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवर्ड मिला। जिसमे वह एक सेरोगेट मदर का रोल अदा करती है।

वहीं साउथ के सुपरस्टार अल्लु अर्जुन को पुष्पा फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर के लिए नेशनल अवार्ड मिला। इस दौरान अल्लु अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी भी उनके साथ नज़र आई। जबकि बेस्ट सुपोर्टिंग रोल के लिए पंकज त्रिपाठी को मिमी के लिए नेशनल अवार्ड मिला। इसके अलावा भी कई कलाकरों को इस national film award से नवाजा गया।

Share This Article
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Leave a comment