2024 Movies Release: 2024 में में ये नई फिल्में होगी रिलीज! फैन्स में उत्साह, साल होगा धमाकेदार

Aanchal

आज नए साल का आगाज हो गया हैं। वहीं सभी लोगो मे उत्साह देखा जा रहा हैं। वहीं नए साल मे दर्शको का मनोरंजन करने के लिए बॉलीवुड भी तैयार हैं। अपने जोरदार और धमाकेदार फिल्म की एंट्री से साल को और ज्यादा हैप्पी बनने वाला है। इस साल 2024 में कई बड़ी फ़िल्म रिलीज होने वाली हैं जो आपको बहुत पसंद आने वाली हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं कौन कौन सी फिल्म इस लिस्ट मे शामिल है।

1.हीरामंडी 2024

सबसे पहले आपको बताते हैं फिल्म हीरामंडी के बारे मे। यह एक रियल स्टोरी होगी, जोकी हीरामंडी के पृष्ठभूमि पर आधारित संजय लीला भंसाली फिल्म हैं ये ऐतिहासिक यादों में रुचि रखने वालो को बहुत पसंद आ सकती हैं इसमें मनीषा कोइराला नज़र आने वाली।

2.पुष्पा 2

साउथ की ब्लॉकबस्टर हिट रही, ‘पुष्पा’ की अब अगली कड़ी, ‘पुष्पा 2’ भी रिलीज होने वाली है जिसमें अल्लू अर्जुन का एक्शन, ड्रामा और असाधारण प्रदर्शन आपको काफी पसंद आने वाला है, इसका फैन्स उत्साह के साथ इंतज़ार कर रहे हैं। फिल्म के टीज़र और पोस्टर पहले ही इंटरनेट पर धूम मचा चुके हैं अब इसकी रिलीज सिनेमाघरों मे धमाल मचा देगी।

3.फाइटर 2024

2024 में फैन्स के मनोरंजन के लिए सितारों से सजी कास्ट के साथ, ‘फाइटर’ आकर्षण के प्रमुख बिंदु बनने वाली हैं। इस फिल्म में फैन्स को दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की बेहद अच्छी केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। इसका गाना पहले ही दर्शको का दिल जीत चुका है ‘फाइटर’ भारत की पहली एरियल मोशन एंटरटेनर भी है ।

4.सिंघम अगेन 2024

दर्शको को पहले ही अपना दीवाना बना चुकी सिंघम का एक बार फिर से सीखवेंस सिंघम बैक आ रहा है। इसमे अजय देवगन एक निडर पुलिस वाले के किरदार के साथ रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर और दीपिका पादुकोण के प्रदर्शन से मनोरंजन का तड़का लगाने के लिए तैयार हैं। वहीं इतनी सुपरस्टार कास्ट को देख दर्शको में उत्साह बढ़ता जा रहा है।

Share This Article
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Leave a comment