करिश्मा कपूर इस एक्ट्रेस को बनाना चाहते थी कपूर खानदान की बहू, जानें आलिया नही तो कौन थी उनकी पहली पसन्द

Aanchal

बॉलीवुड में कपूर खानदान का नाम काफ़ी ज्यादा पापुलर है। वहीं सालों से कपूर्स अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। वहीं ऋषि कपूर के लाडले रणबीर कपूर तो आजक्ल अपनी मरीज लाइफ को काफी ज्यादा इंजॉय कर रहे हैं। वहीं इससे पहले वो अपनी फिल्म हो या अपनी लव लाइफ सभी को लेकर चर्चा में बने रहते थे। वहीं ये बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ को डेट कर चुके हैं। लेकिन उन्होने अन्त में शादी आलिया भट्ट से करने का फैसला किया और आज उनकी एक प्यारा सी बेटी भी है। लेकिन हाल ही में एक खबर आई है कि उनकी बहन करिश्मा कपूर किसी और को कपूर खानदान की बहू बनाना चाहती थी।

आपको बता दें कि बॉलीवुड के सांवरिया रणबीर कपूर कई बॉलीवुड अभिनेत्री को डेट कर चुके हैं। जो काफी चर्चा में भी रहे। वहीं उनकी बहन तो करीना कपूर कैटरीना को काफी पसन्द करती थी।

लेकिन करिश्मा कपूर को कोई और ही पसन्द थी। आपको बता दें कि वो अनिल कपूर की लाडली सोनम कपूर को कपूर्स की बहु के रूप में चाहती थी। बता दें कि एक समय पर लोलो ‘सांवरिया’ एक्ट्रेस सोनम कपूर को रणबीर कपूर के साथ देखना चाहती थी। इस बात का खुलासा सोनम कपूर ने करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में किया था।

बता दें कि सोनम कपूर जब करीना कपूर खान के साथ करण जौहर कॉफी विद करण चैट शो में पहुंची थीं, तो उन्होने सोनम कपूर से एक सवाल करते हुए पूछा, ‘क्या कभी उन्होंने कपूर खानदान की बहू बनने के बारे में सोचा है? इसपर जवाब देते हुए सोनम ने कहा, “मुझे लगता है करिश्मा ये चाहती थी, लेकिन हम अच्छे दोस्त ही हैं”।

वहीं 2007 में सोनम कपूर और रणवीर कपूर की फ़िल्म सांवरिया आई थी। जिससे दोनों ने अपने करियर की शुरूआत की। वहीं इस फ़िल्म में दोनों के डेट की खबर उड़ रही थी जो ज्यादा दिन नहीं चला। लेकिन दोनों अच्छे दोस्त हैं।

Share This Article
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Leave a comment