“आशिकी 3” में एक साथ फिर नज़र आ सकते है कार्तिक आर्यन और सारा अली खान, दिखेगा जबरदस्त रोमांस

Aanchal

बॉलीवुड की फिल्म आशिकी 1 और आशिकी 2 दोनों ही सफल रही I दर्शको को दोनों ही फिल्म काफी पसंद आई I अब वही इसी क्रम में आशिकी 3 भी जल्द दर्शको का मनोरंजन करेगी I बता दें कि अनुराग बसु के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘आशिकी 3’ के लिए कार्तिक आर्यन का नाम सामने आ रहा है। कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में काम कर रहे हैं। वह अपने फ़िल्मी करियर में काफी तरक्की कर रहे है I वहीं आशिकी 3 में मुख्य अभिनेत्री की भूमिका में सारा अली खान का नाम सामने आ रहा है I कार्तिक और सारा की जोड़ी को दर्शको ने पहले भी प्यार दिया था I अनुराग की प्लानिंग के मुताबिक, कार्तिक और सारा को एक बार फिर स्क्रीन पर एक साथ जोड़ा जा सकता है। अनुराग भी सारा की एक्टिंग से काफी प्रभावित हैं।

लेकिन अभी तक सारा फिल्म आशिकी 3 लीड एक्ट्रेस होगी इसको लेकर अभी तक कोई घोषणा नही हुई है I वहीं आपको बता दें कि एक  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए कन्नड़ फिल्म एक्ट्रेस आकांक्षा शर्मा का नाम सामने आ रहा है। फिल्म निर्माता महेश भट्ट और मुकेश भट्ट ने आकांक्षा से संपर्क किया है।

आशिकी 3 में रोमांस करते नज़र आ सकते है कार्तिक सारा

सारा और कार्तिक की जोड़ी पहले भी दर्शको को काफी पसंद आई है I दोनों के बीच प्यार की चर्चाये भी खूब फैली I हालाँकि उसके बाद ब्रेकअप की खबर भी सामने आई I वहीं अब अगर दोनों एक साथ फिल्म में नज़र आए तो जबरदस्त रोमांस देखने को मिलेगा I

Share This Article
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Leave a comment