YouTuber Bhuvan Bam दिखे अपनी नई Land Rover Defender के साथ, जानिए क्यों हैं ये कार फेमस…

Aanchal

बॉलीवुड के स्टार आए दिन अपने महंगे शौक के चलते मीडिया में छाए रहते हैं। उनके महंगे शौक और चीज़े फैन्स को काफ़ी ज्यादा आकर्षित करते हैं। वहीं अब इसी कड़ी में पॉपुलर यूट्यूब स्टार और एक्टर Bhuvan Bam का नाम भी जुड़ गया है। जिन्होने हाल ही मे नई Land Rover Defender SUV खरीदी है। उन्हे उनकी नई डिफेंडर में आते हुए देखा गया है, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफ़ी ज्यादा शेयर की जा रही हैं। तस्वीर में दिख रहा है कि भुवन बम ने Defender 110 ली है, जो एक 5-डोर वर्जन है।

Land Rover Defender speciality

अक्सर फैन्स का सवाल रहता है कि ये लैंड रोवर डिफेंडर इतनी ज्यादा खास क्यों हैं? और बॉलीवुड स्टार इसे क्यों पसन्द करते हैं। तो आपको बता दें कि इस कार की कीमत वेरिएंट के आधार पर 97 लाख रुपये से लेकर 1.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है। जबकि इस डिफेंडर 110 की लंबाई 5,018 मिमी, चौड़ाई 2,008 मिमी और ऊंचाई 1,967 मिमी है। वहीं इसमें 3,022 मिमी लंबे व्हीलबेस के साथ ये लग्जरी ऑफ-रोडर इंटीरियर में भी बेहतरीन स्पेस ऑफर करती है।

वहीं इसके इंजन पावर के लिए 2.0-लीटर पेट्रोल, 3.0-लीटर डीजल, 5.0-लीटर पेट्रोल V8 और 2.0-लीटर प्लग-इन हाइब्रिड पावर्ट्रेन विकल्प मिलता हैं। इस इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। लैंड रोवर के डिफेंडर में टेरेन रिस्पांस सिस्टम से लैस मिलता है, जो प्री-सेलेक्ट मोड के माध्यम से इलाके के आधार पर सस्पेंशन को एडजस्ट कर सकता है। साथ ही ये डिफेंडर एक एयर सस्पेंशन से भी लैस है।

Land Rover Defender Features

इस defender एसयूवी में 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, हेड-अप डिस्प्ले, पिवी प्रो यूआई के साथ 10 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, क्लियरसाइट व्यू जैसे फीचर्स मिलते है। इसकी आगे की सीटें इलेक्ट्रिकली अडजस्टेबल है और इसमें मेरिडियन साउंड सिस्टम भी है।

वहीं ये लैंड रोवर डिफेंडर बॉलीवुड के अभिनेताओं जैसे सनी देओल, अर्जुन कपूर, आयुष शर्मा और अन्य मशहूर हस्तियों के पास भी मौजूद है। वहीं अब इस लिस्ट में Bhuvan Bam भी शमिल हो गए हैं।

Share This Article
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Leave a comment