TVS iQube ST: नए वेरिएंट में पेश हुआ ये tvs की इलेक्ट्रिक स्कूटर, देखे इसकी कीमत और फीचर्स

Aanchal

TVS iQube ST: भारत में आज इलेक्ट्रिक वाहन की मांग काफी बढ़ गई है। जिसे देखते हुए आज सभी कंपनियां अपनी इलेक्ट्रिक टू व्हीलर गाड़ियों को लॉंच कर रही हैं। वहीं आज कई इलेक्ट्रिक वाहन मौजूद हैं। लेकिन भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटरों में से एक है TVS iQube ST! जिसे ग्राहकों द्वारा बहुत पसंद किया जाता है। वहीं अब कंपनी 2024 में इस पॉपुलर स्कूटर को और भी बेहतर बना दिया है। अगर आप भी एक किफायती, दमदार स्कूटर की तलाश कर रहे हैं, तो ये नया TVS iQube ST आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। चलिए देखते हैं इसके फीचर्स…

TVS iQube Design

आपको बता दे कि कंपनी ने इस 2024 iQube ST के डिजाइन में
कोई बहुत बड़ा बदलाव नहीं किया है। इस स्कूटर का लुक आकर्षक और स्पोर्टी है। जिसमें आपको एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी टेललाइट्स और स्टाइलिश अलॉय व्हील्स मिल जाएंगे। वहीं आप स्कूटर को तीन रंगों – ग्लॉस ब्लैक, पर्ल व्हाइट और मैट रेड में खरीद सकते है।

TVS iQube ST Battery

बैट्री पावर की बात करें तो आपको इस 2024 iQube ST में 4.56 kWh का लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है। जो पहले से थोड़ा बड़ा है। कंपनी इस स्कूटर को लेकर दावा कर रही हैं कि इसे एक बार फुल चार्ज करने पर 145 किमी तक की रेंज मिल सकती है। जो रोज के कामों के लिए ठीक है। वहीं इसके अलावा स्कूटर में एक इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो 3.4 kW की पावर और 4.0 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। यह स्कूटर 0 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार मात्र 4.2 सेकंड में पकड़ सकता है, वहीं स्कूटर की टॉप स्पीड 82 किमी प्रति घंटा है।

TVS iQube ST Features

इस नए iQube ST में कंपनी ने कई आधुनिक फीचर्स दिए हैं, जिससे ये सुविधाजनक हो जाती हैं। इसमें एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है, जो स्पीड, बैटरी लेवल, ओडोमीटर, ट्रिप मीटर और अन्य जरूरी जानकारी दर्शाता है। वहीं इस स्कूटर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी है। कई राइडिंग मोड्स, एंटी-थेफ्ट अलर्ट, फाइंड-मी फीचर और फुल LED हेडलाइट्स जैसी फीचर्स की सुविधा मिल जाती हैं।

TVS iQube ST Price

वहीं अब इस TVS iQube ST की कीमत के बारे में बात करें तो, अभी तक कंपनी ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत ₹1 लाख से ₹1.2 लाख के बीच हो सकती है।

Share This Article
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Leave a comment