Tata Sumo Gold Back: फिर से होगी tata sumo gold की एंट्री, सभी की लग जायेगी वाट

Aanchal

Tata Sumo Gold Back: टाटा मोटर्स कंपनी ने भारतीय ऑटो बाजार में अपना एक रूतबा कायम किया हुआ है। इसकी गाडियां ग्राहकों को काफी पसंद आती है। वहीं आपको याद होगा कि लगभग दो दशक पहले tata motors ने mahindra marshal को टक्कर देने के लिए अपने Sumo Gold को लॉन्च किया था। लेकिन किसी वजह से इसे बंद करना पड़ा। अब वहीं इसको लेकर कहा जा रहा है कि कंपनी दोबारा से अपने इस एसयूवी Tata Sumo Gold को भारतीय बाजार में दुबारा लॉन्च कर सकती है। जानकारी के अनुसार इस नए मॉडल में आपको यह गाड़ी एक नए अवतार में देखने को मिल सकती है जो सीधा मुकाबला बाजार में मौजूद सभी एसयूवी से करेगी।

हालांकि इसको लेकर tata ने अभी तक किसी प्रकार का कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स कि माने तो कंपनी के इस नए Sumo में आपको तमाम तरीके के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। तो चलिए जानते है कि क्या होगा इसमें खास।

Tata Sumo Gold Back Engine

जानकारी के मुताबिक बता दें कि Tata के इस गाड़ी में आपको सिर्फ एक डीजल इंजन ऑप्शन मिल सकता है,जो 1897cc का हो सकता है। कहा जा रहा हैं कि इसमें कुल 7-8 लोगों के बैठने की जगह हो सकती है।
इसके अलावा Tata Sumo Gold Back की माइलेज के बारे में बात करें तो कहा जा रहा है कि टाटा मोटर्स की यह गाड़ी भारतीय सड़कों पर लगभग 12-15 किलोमीटर प्रति लीटर तक की माइलेज दे सकती है और इतना ही भी बल्कि इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी लगभग 60 लीटर की हो सकती है।

Tata Sumo Gold Back features

इसमें मिलने वाले फिचर्स के बारे में बताए तो कहा जा रहा है कि टाटा के इस एसयूवी में आपको बड़ा इन्फोटेनमेंट सिस्टम, सनरूफ, वेंटीलेटर सीट्स, और ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे कई आधुनिक फीचर्स मिल सकते हैं।

Tata Sumo Gold Back price

कीमत को लेकर भी अभी तक टाटा ने कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन जानकारी के अनुसार बता दें कि इस एसयूवी को कंपनी लगभग 9.40 lakh रुपए के एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च कर सकती हैं।

Share This Article
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Leave a comment