Mahindra XUV700 ने तोड़े रिकॉर्ड, मिलेगी लोहे जैसी ताकत, फीचर्स भी बेहतरीन

Aanchal

Mahindra XUV700: भारतीय बाजार में पहले से ही महिंद्रा का बोलबाला हैं। वहीं अब (Mahindra) का लेटेस्ट वर्जन XUV700 फिर से बाजी मारने वाला है। इस कार की लोहे जैसी मजबूती और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे फीचर्स आकर्षण का केंद्र बन गई है। जिससे इसे खरीदने की लाइन लगने वाली है। वहीं कंपनी का कहना है कि भारत में लॉन्च होने के सिर्फ 29 महीनों के भीतर इस कार की 150,000 यूनिट्स बिक ​​चुकी हैं। आपको बता दे कि Mahindra XUV700 को भारतीय बाजार में अगस्त 2021 में लॉन्च किया गया था।

जिसके 12 महीनों के अंदर ही Mahindra XUV700 की 50,000 यूनिट्स जबकि 21 महीनों के भीतर 100,000 यूनिट्स की बिक्री हो गई है। पिछले महीने तक बिक्री का आंकड़ा 1,45,888 था।

Mahindra XUV700 के वेरिएंट

भारत में आपको इस XUV700 मे पांच और सात सीटर विकल्प मिल जाता हैं जिसके कुल 30 वेरिएंट उपलब्ध है। ये suv इंजन विकल्पों में उपलब्ध है। इसका 2 लीटर का टर्बोचार्ज्ड mStallion इंजन अधिकतम 200 hp की पावर और 380 Nm का टॉर्क, साथ ही, 2.2 लीटर का mHawk डीजल इंजन 155 एचपी का पावर और 360 एनएम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। यह कार छह-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों विकल्पों में पेश है।

Mahindra XUV700 featuring

आपको इस Mahindra XUV700 में 10.25-इंच स्क्रीन, Amazon Alexa वर्चुअल असिस्टेंट के लिए वॉयस कमांड, वायरलेस चार्जर, पैनोरमिक सनरूफ, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, ऑटो बूस्टर हेडलाइट्स, लेदर अपहोल्स्ट्री, 3डी सराउंड साउंड के साथ कस्टम निर्मित सोनी 12 स्पीकर सेटअप, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे तमाम फीचर्स मिल जाते हैं।

Global NCAP rating

इस Mahindra XUV700 में आपको एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) मिल जाता है। साथ ही इसमें ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेक, लेन डिपार्चर वार्निंग, लेन कीप असिस्ट, एडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल आदि भी हैं। सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए इसमें सात एयरबैग, EBD के साथ ABS भी हैं। इसे Global NCAP से फाइव स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।

Mahindra XUV700 के कीमत की बात करे तो इसकी बाजार कीमत 14.01 लाख रुपये से शुरू होकर 26.18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है।

Share This Article
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Leave a comment