Mahindra Supro Excel mini truk: महिंद्रा ने मात्र 6 लाख में लॉन्च किया अपना सुपर मिनी ट्रक, सुपर माइलेज और दमदार इंजन

Aanchal

भारत मे महिंद्रा कंपनी काफी लोकप्रिय है क्योंकि इसका दमदार इंजन और मजबूत डिजाइन इसे आकर्षित करता है। वहीं आज भारत में महिंद्रा(Mahindra) कारों के साथ साथ कमर्शियल वाहनों के सेगमेंट में भी अच्छी खासी लाइन है। वहीं महिंद्रा कंपनी के बड़े से लेकर छोटे पिकअप भी भारतीय बाजार में काफी पसंद किए जाते हैं। वहीं अब कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए नए साल में अपने पहले छोटे कमर्शियल वाहन (SCV) के रूप में Supro Profit Truck Excel लॉन्च कर दिया है। बता दे कि ये ट्रक डीजल और सीएनजी दोनों विकल्पों में उपलब्ध होगा। वहीं कंपनी ने इसके डीजल वेरिएंट की कीमत 6.61 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) और सीएनजी संस्करण की कीमत 6.93 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है।

Mahindra Supro Truck

आपको बता दे कि इस Mahindra Supro Profit Truck Excel का माइलेज काफी अधिक है। यही नही इसकी वजन उठाने की क्षमता भी काफी जबरदस्त है। इसका डीजल वेरिएंट Supro Truck 900 किलोग्राम तक कार्गो लोड ले सकता है, जबकि सीएनजी डुओ वेरिएंट की भार क्षमता 750 किलोग्राम है। वहीं कमानी का दावा है कि टैंक फुल हो तो 500 किलोमीटर तक यह ट्रक चल सकता है।

Mahindra Supro Truck engine & features

आपको इस Supro Profit Truck Excel में डीजल इंजन के साथ ही, सीएनजी वेरिएंट में 20.01 किलोवाट का पॉजिटिव इग्निशन सीएनजी इंजन दिया गया है। जो 55 एनएम और 60 एनएम टॉर्क जनरेट कर सकता है। बता दे कि ट्रक का व्हीलबेस 250 किलोग्राम है जो पांच-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आता है।

Mahindra Supro Truck

इस Supro Profit Truck Excel का डीजल वेरिएंट प्रति लीटर ईंधन में 23.6 किलोमीटर का माइलेज देता है। वहीं इसका Supro Profit Excel CNG Duo में 105 लीटर का फ्यूल टैंक है। जिसमे 1 किलो फ्यूल में 24.8 किमी का एवरेज देता है।

Share This Article
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Leave a comment